Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सितंबर महीने में कब लगेगा पंचक, जानें 5 दिनों तक आखिर कौन से नहीं करने चाहिए काम
    धर्म आस्था

    सितंबर महीने में कब लगेगा पंचक, जानें 5 दिनों तक आखिर कौन से नहीं करने चाहिए काम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्योतिष के अनुसार किसी भी काम में अगर मनचाही सफलता पानी हो तो उसे हमेशा शुभ तिथि और समय में प्रारंभ करना चाहिए. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में काम करने से जहां उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है तो वहीं अशुभ समय में किये गये कार्य में अड़चनें आने की आशंका बनी रहती है. यदि बात करें पंचक के 5 दिनों की तो ज्योतिष में इसे बहुत ज्यादा अशुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि सितबंर महीने में यह पंचक कब पड़ेगा और इस दौरान हमें पंचक के ​किन नियमों का पालन करना चाहिए. 

    कब लगेगा पंचक

    हिंदू धर्म में पंचक के जिन 5 दिनों में कुछेक कार्यों को लेकर सख्त मनाही है, वह सितंबर महीने में 06 तारीख से शुरु होकर 10 तारीख तक रहेगा. अगर आने वाले महीनों की बात करें तो अक्टूबर महीने में यह 03 से लेकर 08 अक्टूबर 2025 तक रहेगा. अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख यानि 31 अक्टूबर से एक बार फिर शुरू होकर 04 नवंबर 2025 को पंचक समाप्त होगा. इसी तरह नवंबर महीने की 27 तारीख से शुरू होकर यह 01 दिसंबर 2025 तक रहेगा. यदि बार करें साल 2025 के आखिरी पंचक की तो यह 24 से 29 दिसंबर 2025 के बीच रहेगा. 

    पंचक से जुड़ी 5 बड़ी बातें 

    ज्योतिष के अनुसार पांच दिनों तक लगने वाला पंचक पांच प्रकार का होता है. रविवार को पड़ने वाला पंचक रोग पंचक, सोमवार को पड़ने वाला राज पंचक, मंगलवार को पड़ने वाला अग्नि पंचक, शुक्रवार को पड़ने वाला चोर पंचक और शनिवार को पड़ने वाला मृत्यु पंचक कहलाता है. इन सभी पांचों पंचक का अपने नाम के अनुसार प्रभाव पड़ता है. 

    पंचक में कभी न करें ये 5 काम 

    धर्मग्रंथ और ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ बताते हुए इस दौरान कुछेक कार्यों को न करने की सलाह दी गई है क्योंकि इसका दुष्प्रभाव न सिर्फ इंसान के कामों पर बल्कि धन, सेहत और संबंध आदि पर भी पड़ता है. हिंदू मान्यता के अनुसार पंचके अनुसार शादी, विवाह, तिलक, सगाई मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.

    इसी प्रकार पंचक के समय में घर की छत या फिर उसकी नींव डलवाने का कार्य नहीं करना चाहिए. पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करना भी अशुभ माना गया है. ज्योतिष के अनुसार पंचक के 5 दिनों में पलंग बुनवाना, बनवाना या फिर खोलना-बांधना मना है. धर्मशास्त्र के अनुसार यदि परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक के दौरान हो जाए तो उसकी शांति करवानी चाहिए.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…

    July 16, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.