Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»केले के साथ इन फलों का सेवन हो सकता है खतरनाक, कहीं आप तो नहीं करते हैं ये गलती? जानिए
    खानपान-सेहत

    केले के साथ इन फलों का सेवन हो सकता है खतरनाक, कहीं आप तो नहीं करते हैं ये गलती? जानिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केला एक ऐसा फल है, जो अपनी पौष्टिकता और स्वाद के लिए विश्व भर में लोकप्रिय है. यह पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी6 और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ, पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के साथ केले का सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है? ये कॉम्बिनेशन पाचन समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, गैस, या एसिडिटी का कारण बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि केले के साथ किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए.

    केले के साथ कभी न खाएं ये फल

    1. खट्टे फलों के साथ

    संतरा, नींबू या अंगूर जैसे खट्टे फल और केला साथ में खाने से पेट में जलन, एसिडिटी या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

    2. पपीता और केला

    पपीता और केला दोनों का पाचन अलग तरीके से होता है. इन्हें साथ खाने पर पेट को दिक्कत हो सकती है और गैस या अपच की समस्या बढ़ सकती है.

    3. अमरूद और केला

    अमरूद और केला साथ में खाने से मतली या पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है. इसका कारण अमरूद की अम्लता और केले का स्टार्च युक्त नेचर है, जो साथ में मेल नहीं खाते.

    4. एवोकाडो और केला

    केले और एवोकाडो दोनों में पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इन्हें साथ खाने से शरीर में पोटैशियम ज़्यादा हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

    5. कई फलों का मिक्स

    कभी-कभी लोग कई तरह के फल मिलाकर फ्रूट सलाद बना लेते हैं, लेकिन अगर गलत कॉम्बिनेशन हो जाए तो पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है. खासकर खट्टे और मीठे फल, या मेलन और दूसरे फल एक साथ खाने से गैस, अपच और पोषण का सही अवशोषण न होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

    वैसे किस फूड कॉम्बिनेशन का किसी भी शख्स पर क्या असर होगा ये उसकी व्यक्तिगत तासीर पर भी निर्भर करता है. किसी व्यक्ति को खाली पेट केला खाने से भी एसिडिटी की परेशानी हो सकते हैं. बेहतर होगा कि केला खाते समय आपकी तासीर के मुताबिक इसके कॉम्बिनेशन का ख्याल रखें. खट्टे फल, अमरूद, पपीता या एवोकाडो जैसे फलों के साथ इसे खाने से बचें. बेहतर होगा कि केला अलग से खाया जाए ताकि इसका फायदा सही तरीके से मिले और पेट भी खुश रहे.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.