Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि विभाग के सहयोग से कम लागत में आधुनिक बुवाई का सफल मॉडल बना किसानों के लिए प्रेरणा
    • मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास,नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत…
    • विश्व युवा कौशल विकास दिवस
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कुकर से सिर कुचला, कैंची और चाकू से गला रेता, सोसायटी में महिला का बेरहमी से कत्ल, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध
    क्राइम

    कुकर से सिर कुचला, कैंची और चाकू से गला रेता, सोसायटी में महिला का बेरहमी से कत्ल, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सुरक्षित सोसायटी में फ्लैट के भीतर एक महिला रेनू अग्रवाल की हत्या कर दी गई. शक की सुई रेनू के घर में आए दो वर्कर्स पर है, जो वारदात के बाद से फरार हैं. हत्या जिस नृशंसता से की गई, वो दिल दहला देने वाली है. पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर पर कुकर से वार किया गया, चाकू और कैंची से गला रेता गया और उसके बाद संदिग्ध हमलावरों ने उनके यहां शॉवर से नहाया और फिर बेहद इत्मिनान से वहां से फरार हो गए. लिफ्ट में दोनों का सीसीटीवी सामने आया है, जहां वो हंसते और बाल से पानी झाड़ते हुए बात करते हुए जा रहे हैं.

    हैदराबाद पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 50 साल की रेनू अग्रवाल को घर में मृत पाया गया. उनके पति जब घर पहुंचे तो वो खून से लथपथ थी और बेसुध पड़ी थी. महिला को पहले बांधा गया और फिर प्रेशर कुकर से बुरी तरह मारा गया. उसके बाद चाकू और कैंची से उसके गले पर वार किए गए. दोनों संदिग्ध हमलावरों ने घर में लूटपाट की. फिर खून के दाग धोने के लिए वॉशरूम में शॉवर लिया और फिर घटनास्थल से आराम से फरार हो गए. चौंकाने वाली बात है कि ये वारदात अति सुरक्षित सीसीटीवी से लैस सोसायटी में घटी.

    आईटी साइबराबाद में हुए इस क्राइम से सब सकते हैं. रेनू अग्रवाल स्वान लेक अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल पर अपने पति और बेटे के साथ रहती थीं. बताया जाता है कि बुधवार सुबह 10 बजे उनके पति और बेटा अपने स्टील बिजनेस के लिए घर से निकल गए और शाम को 5 बजे रेनू को कई बार कॉल भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसा उनके साथ कभी नहीं हुआ था, लिहाजा भय और घबराहट में वो दोनों घर लौटे. चूंकि दरवाजा अंदर से लॉक था तो दोनों एक प्लंबर की मदद से बालकनी के रास्ते अंदर पहुंचे और वहां का वाकया देखकर उनके होश फाख्ता हो गए. दोनों ने रेनू को खून से लथपथ देखा. फिर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी.

    खबर के मुताबिक, हमलावरों ने रेनू अग्रवाल के हाथ और पैर बांध रखे थे और उनके सिर को प्रेशर कुकर से कूचा गया था. कैंची और चाकू से गला रेतकर मारा गया था. घर से 4 तोला सोना और 1 लाख रुपये की नकदी लूटी गई. हमलावर इतने बेफिक्र थे कि दोनों ने फ्लैट के अंदर बाथरूम में नहाया और अपने कपड़े बदले. खून से सने अपने कपड़े भी दोनों ने वहीं छोड़ दिए और फरार हो गए. रेनू अग्रवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है कि हमलावरों ने कैसी निर्दयता से उनका कत्ल किया था.

    घरेलू वर्कर फरार

    प्रारंभिक जांच में दोनों संदिग्ध युवक को घरेलू वर्कर के तौर पर काम करते हैं, उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया. इनमें से एक अग्रवाल के फ्लैट और दूसरा उनके पड़ोसी के घर पर काम करता था. सीसीटीवी फुटेज में दोनों 13वीं मंजिल में जाते और फिर शाम को 5.02 बजे निकलते कैद हुए. पुलिस को संदेह है कि इन्हीं दोनों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर वो रांची में अपने घर के लिए भाग गए.

    झारखंड का एक हमलाव
     

    इन हमलावरों में एक हर्षा झारखंड का रहने वाला है और अग्रवाल के घर पर काम करता था. उसे कोलकाता की एक घरेलू सेवाओं से जुड़ी एजेंसी के जरिये 10 दिन पहले काम पर रखा गया था. जबकि दूसरा रोशन 14वीं मंजिल पर पड़ोस में काम करता था. दोनों हमलावरों को टू व्हीलर से भागते भी देखा गया. साइबराबाद की कुकाटपली पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

    July 15, 2026

    नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में

    July 15, 2026

    पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.