Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व युवा कौशल विकास दिवस
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा -जन विश्वास का आधार एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम, सीपीए सम्मेलन में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किये अपने विचार व्यक्त
    BREKING NEWS

    विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा -जन विश्वास का आधार एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम, सीपीए सम्मेलन में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किये अपने विचार व्यक्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 से 13 सितम्बर, तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में आयोजित (सीपीए) राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 11 वें सम्मेलन में ‘‘संवाद और चर्चा-जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम है’’- विशय पर अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।


    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-संसद और विधान सभाएं किसी भी लोकतांत्रिक प्रणाली की रीढ़ होती हैं। वे सिर्फ कानून बनाने वाली मशीनें नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा मंच हैं जहाँ जनता के विश्वास और आकांक्षाओं को आकार दिया जाता है। विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब विधायी संस्थाओं में खुले मन से संवाद और तर्कपूर्ण चर्चा हो । उन्होंने कहा कि-विधायी संस्थाओं में होने वाली बहसें केवल वाद-विवाद नहीं होती, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाली बौद्धिक कसरत होती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कानून और नीतियां केवल एक वर्ग या समूह के हितों को ध्यान में रखकर न बनें बल्कि वे समाज के सभी वर्गों की जरूरतों और चिंताओं को प्रतिबिंबित करें।

    डॉ रमन सिंह ने कहा कि-विधायी संस्थाएं केवल बहस का अखाड़ा नहीं है, बल्कि वे समस्याओं को सुलझाने का केन्द्र भी हैं। जब किसान, युवा एवं महिलाओं के मुद्दे विधायी मंच पर चर्चा का विषय बनते हैं, तो इनसे सरकार को दिशा मिलती है कि किन क्षेत्रों में तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, और कौन से समाधान सबसे उपयुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि-लोकतंत्र की आत्मा संवाद में हैं और जब संवाद कमजोर होता है तो लोकतंत्र की साख भी डगमगाने लगती है। संसद जो जनता की समस्याओं के समाधान का मंच होना चाहिए था, कई बार केवल राजनीतिक टकराव और शोरगुल से न केवल गंभीर मुद्दे अनुसुने रह जाते हैं, बल्कि जनता के विश्वास पर भी आघात पहुंचता है । डॉ रमन सिंह ने कहा कि-सदन में तकनीकी विषयों जैसे, ऊर्जा संकट, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गहन चर्चा का अभाव भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि-‘‘अध्यक्ष लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उनकी निष्पक्षता, विवेक और दृढ़ता ही वह शक्ति है, जो संवाद और चर्चा को जीवंत रखती है और जनता के विश्वास को मजबूत बनाती है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    July 16, 2026

    ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.