Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    क्राइम

    एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की उसके ही सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे कालेज में सनसनी फैल गई. मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज के CT स्कैन रूम में हुई. बरेली की रहने वाली छात्रा CT स्कैन रूम में थी, तभी उसका एक साथी छात्र वहां पहुंचा. दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद छात्र ने अपने बैग से चाकू निकाला और छात्रा पर कई बार हमला किया. छात्रा बचने के लिए भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और कई वार किए. बीच-बचाव करने के दौरान एक नर्स भी घायल हो गईं.

    बचाने में नर्स भी घायल

    छात्रा और नर्स की हालत बिगड़ रही थी. इसलिए, उन्हें बरेली के SRMS हॉस्पिटल (श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी एकतरफ़ा प्यार में था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि बरेली की रहने वाली कशिश पटेल (20) पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में CT स्कैन की स्टूडेंट थी. वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज पहुंची थी. वह CT स्कैन रूम में एक नर्स के साथ काम कर रही थी. तभी कानपुर का रहने वाला सागर सिंह (24) भी वहां पहुंचा, जो कशिश के साथ ही पढ़ता था. सागर X-रे टेक्नीशियन का स्टूडेंट है.

    बैग में चाकू छिपाकर लाया था आरोपी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी हमले की पूरी तैयारी करके आया था. उसने अपने बैग में करीब 12 इंच लंबा चाकू छिपा रखा था. उसने बैग से चाकू निकाला और CT स्कैन रूम में ही कशिश पर हमला कर दिया. यह देखकर नर्स निधि सहगल बीच-बचाव करने के लिए दौड़ी, लेकिन सागर ने उस पर भी हमला कर दिया. चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल प्रशासन ने दोनों को भर्ती किया और शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान कशिश की मौत हो गई. बरेली में कशिश के पिता रोहतास ड्राइवर हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह खबर मिली कि सागर नाम के एक लड़के ने उनकी बेटी पर चाकू से हमला किया है और बाद में उसे पकड़ लिया गया.

    पैरामेडिकल कोर्स कर रही थी मृतका

    उन्होंने कहा कि मेरी बेटी पीलीभीत में पैरामेडिकल कोर्स कर रही थी और वह लड़का भी वहीं पढ़ता था. वह करीब 15-20 दिन पहले उनके गांव केसरपुर भी आया था. जब वे पीलीभीत ज़िला अस्पताल पहुंचे, तो उनकी बेटी की हालत गंभीर थी. बाद में उसकी मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और हमले से जुड़ी घटनाओं के क्रम, सुरक्षा व्यवस्था और हमले की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. सर्कल ऑफ़िसर (सिटी) अमरनाथ वर्मा ने कहा कि शुरू में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन छात्रा की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया. उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे की वजह समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.