Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सोने से पहले 2 इलायची खाने से क्या होता है? ये 5 लोग तो जरूर करें सेवन
    खानपान-सेहत

    सोने से पहले 2 इलायची खाने से क्या होता है? ये 5 लोग तो जरूर करें सेवन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हम सभी हेल्दी रहने के लिए कई जतन करते हैं. आज के समय में कई नए-नए ट्रेंड भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें इलायची चबाना भी शामिल है. इलायची सुगंधित, एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल गुणों और डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होती है. इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, आयुर्वेद में इसे एक औषधि माना गया है. खास बात यह है कि अगर आप रोज रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खा लें, तो यह आपकी सेहत पर चमत्कारी असर डाल सकती है. इलायची न सिर्फ पाचन को सुधारती है, बल्कि नींद, त्वचा, सांसों की बदबू और दिल की सेहत पर भी अच्छा असर डालती है. आइए जानते हैं कि सोने से पहले इलायची खाने से क्या होता है और किन लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

    सोने से पहले इलायची खाने के फायदे-

    1. पाचन तंत्र मजबूत होता है

    रात को इलायची खाने से पेट की गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं दूर होती हैं. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और सुबह पेट साफ रखने में मदद करती है.

    2. नींद अच्छी आती है

    इलायची में मौजूद प्राकृतिक तेल दिमाग को शांत करते हैं. इससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है.

    3. सांसों की बदबू दूर होती है

    अगर आपको मुंह से बदबू आने की समस्या है, तो रात को इलायची खाने से यह धीरे-धीरे खत्म हो सकती है. यह मुंह की सफाई में भी मदद करती है.

    4. दिल की सेहत में सुधार

    इलायची ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है और कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखती है. इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

    5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

    इलायची शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों को भी मजबूत बनाते हैं.

    ये 5 लोग जरूर करें इलायची का सेवन:

    • जिन्हें नींद नहीं आती या तनाव रहता है. इलायची दिमाग को शांत करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है.
    • जिन्हें पेट की समस्या रहती है. गैस, अपच या कब्ज से परेशान लोग रात को इलायची जरूर लें.
    • जिनका ब्लड प्रेशर असंतुलित रहता है. इलायची ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है.
    • जिन्हें सांसों की बदबू की समस्या है मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए यह एक असरदार उपाय है।
    • जिनकी स्किन डल या बाल कमजोर हैं इलायची शरीर को अंदर से साफ करती है, जिससे त्वचा और बालों में निखार आता है.

    रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खाने के बड़े फायदे हैं. यह न सिर्फ आपकी नींद और पाचन को सुधारता है, बल्कि दिल, त्वचा और बालों की सेहत पर भी असर डालता है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.