Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, फिर बाइक से 22 किमी दूर जाकर फेंक दी लाश… ऐसे खुला राज
    क्राइम

    प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, फिर बाइक से 22 किमी दूर जाकर फेंक दी लाश… ऐसे खुला राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश का सौरभ हत्‍याकांड किसे याद नहीं है, जहां पत्‍नी मुस्‍कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था. अब उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्‍नी नेहा, मुस्‍कान से भी ज्‍यादा शातिर निकली है. नेहा ने पति को शराब पिलाई और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इस वारदात को सड़क हादसे का रूप देने के लिए नेहा, प्रेमी के साथ मिलकर पति का शव बाइक से 25 किमी दूर ले गई और उसे सड़क पर फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने नेता और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. 

    यह मामला महराजगंज जिले की कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव राजाबारी का है. यहां के नागेश्वर रौनियार की शादी छह साल पहले नेपाल के नवलपरासी जिले में आने वाले गांव गोपालपुर निवासी नेहा के साथ हुई थी. पिछले एक साल से नेहा गांव के ही रहने वाले युवक जितेंद्र के साथ प्रेम करने लगी. दो महीने पहले नेता अपने पति नागेश्वर को छोड़कर अपने 5 साल के बेटे आदविक और प्रेमी जितेंद्र के साथ महराजगंज शहर स्थित एक किराये की मकान में रहने लगी.

    शराब पिलाई, चिकन खिलाया और फिर कर दी हत्‍या

    नेहा ने प्रेमी के साथ साजिश रची और पति नागेश्वर को कमरे पर बुलाया. नेहा ने पति को चिकन खिलाने के साथ ही शराब पिलाई. फिर पति के बाद हाथ-पैर बांधकर प्रेमी के साथ उसका गला घोंट हत्या कर दी.

    परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए नेहा ने पति की हत्या करने के बाद शव को नहलाया, फिर शव को दूसरे कपड़े पहनाकर प्रेमी के साथ बाइक से 25 किलोमीटर दूर निचलौल थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निचलौल हाइवे पर लेकर पहुंची, जहां पर बाइक के साथ ही पति के शव को सड़क पर फेंक फरार हो गई.

    पुलिस ने सख्‍ती से की पूछताछ, नेहा ने कबूला गुनाह 

    हालांकि नेहा की यह साजिश कुछ ही घंटे बाद उजागर हो गई. पुलिस की ओर से मामले की सख्ती से जांच करने पर आरोपी नेहा ने अपने गुनाह को कुबूल करते हुए बताया कि पति नागेश्वर उसकी राह में रोड़ा बन रहा था. प्रेम संबंधों को खुलकर जीने में बाधा डाल रहा था. इसी वजह से प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची. नेहा ने हत्या को अंजाम देने के बाद सड़क हादसे का रूप देने का खेल खेला, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही.

    जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी ही इस हत्याकांड के असली गुनहगार हैं. पुलिस ने नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. 

    नेहा के प्रेमी जितेंद्र की दुकान पर ही नागेश्‍वर मजदूरी करता था. नागेश्वर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.