Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण
    • जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की सुविधा
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली BMW हादसा: आखिरी बार पति नवजोत की बॉडी देख रो पड़ीं पत्नी, हॉस्पिटल से आईं भावुक तस्वीरें ; आरोपी गगनप्रीत ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
    क्राइम

    दिल्ली BMW हादसा: आखिरी बार पति नवजोत की बॉडी देख रो पड़ीं पत्नी, हॉस्पिटल से आईं भावुक तस्वीरें ; आरोपी गगनप्रीत ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के धौला कुआं में हुए कार हादसे के बाद जहां एक परिवार की पूरी खुशियां उजड़ गईं. इस दर्दनाक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी. सोमवार को नवजोत का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव को वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी संदीप कौर इलाज के लिए भर्ती हैं. पत्नी को अंतिम बार शव दिखाया गया. पति की बॉडी देखते ही संदीप कौर रो पड़ीं और मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए.

    बता दें कि, हादसे के वक्त नवजोत सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार नीली बीएमडब्ल्यू ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर को कई जगह फ्रैक्चर और सिर पर गंभीर चोटें आईं.

    पति नवजोत का शव देखकर रो पड़ी संदीप कौर

    घटना के बाद दोनों को पास खड़े मोहम्मद गुलफाम नाम के शख्स ने अपनी वैन में बैठाकर जीटीबी नगर के पास स्थित न्यू लाइफ अस्पताल पहुंचाया. गुलफाम ने बताया कि उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा. हालांकि पुलिस का कहना है कि अस्पताल ले जाने का निर्देश खुद आरोपी ने दिया था.

    गगनप्रीत को 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    हादसे में गुरुग्राम निवासी गगनप्रीत कौर और उनके पति भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है. आरोपी गगनप्रीत को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उनकी जमानत अर्जी पर 17 सितंबर को सुनवाई होगी.

    गगनप्रीत ने दायर की जमानत याचिका

    वहीं बीएमडब्ल्यू चला रही गगनप्रीत ने खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा कि उससे ये घटना अनजाने में और अचानक हो गई। यही नहीं, उसने खुद के लिए जमानत भी मांगी है। फिलहाल गगनप्रीत कौर दो दिन की न्यायिक हिरासत में है। उनके वकील ने बताया कि वह दो नाबालिग बेटियों की मां हैं, उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, और इस दुर्घटना में उन्हें खुद भी सिर में चोट लगी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 480 के तहत दायर जमानत याचिका में तर्क दिया गया है कि हिरासत में पूछताछ की न तो आवश्यकता है और न ही इसकी कोई जरूरत है। इसमें यह भी कहा गया है कि कौर ने जांच में पूरा सहयोग किया है, समाज में उनकी गहरी जड़ें हैं, और उनके भागने या सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.