Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या, सुनाई आत्‍महत्‍या की कहानी
    क्राइम

    प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या, सुनाई आत्‍महत्‍या की कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली :

    उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्‍या कर दी. हत्या को छिपाने के लिए पत्नी ने चालाकी से झूठ बोला और परिजनों को आत्महत्या की कहानी सुनाई. हालांकि सच ज्यादा देर छुप नहीं सका. घटना की गवाह बनी मृतक की नाबालिग बहन, जिसने पुलिस को पूरी हकीकत बता दी. इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई. फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

    मामला जिले की सिविल लाइंस कोतवाली के लौड़ा बेहड़ी गांव का है. यहां के रहने वाले भूपेंद्र पुत्र छोटे लाल की पत्नी राजकुमारी ने अपने प्रेमी बलवीर के साथ मिलकर घर के कमरे में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद राजकुमारी ने परिजनों से कहा कि भूपेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है.

    मौत के बाद मायके चली गई राजकुमारी

    परिवार के लोग भूपेंद्र को मृत समझकर राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया. उधर उसकी पत्नी राजकुमारी अपने दो साल के बेटे यश को लेकर मायके चली गई. 

    नाबालिग बहन ने किया हत्‍या का खुलासा

    इसके बाद भूपेंद्र की नाबालिग बहन गुंजन ने बताया कि भूपेंद्र और उसकी भाभी राजकुमारी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी दौरान मोहल्ले का ही उसकी भाभी का प्रेमी बलवीर घर आया और भाई-भाभी के कमरे में चला गया.  इस दौरान उसके भाई ने उसे बाहर भगा दिया. कुछ देर बाद बलवीर घर से निकल गया और तभी पता चला कि भूपेंद्र की मौत कर दी गई है. भूपेंद्र के चचेरे भाई प्रमोद ने बताया कि उसकी भाभी के मोहल्ले के ही बलवीर के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से उसने गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. 

    पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हत्‍या की पुष्टि

    इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर उसकी बहू और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.