Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»फेसबुक पर लड़की बनकर ठेकेदार से लाखों की ठगी, ‘ड्रीम गर्ल’ देखकर बनाया आइडिया, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    फेसबुक पर लड़की बनकर ठेकेदार से लाखों की ठगी, ‘ड्रीम गर्ल’ देखकर बनाया आइडिया, आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ठेकेदार से 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से आइडिया लेकर फेसबुक पर महिला बनकर ‘हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं’ कहकर ठेकेदार को झांसे में लिया। इमोशनली बातें कर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

    आरोपी की बातों पर भरोसा कर ठेकेदार ने कई बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। आरोपी ने कुल 25 लाख रुपए बैंक ट्रांसफर और फोन-पे के जरिए हड़पे। बार-बार पैसों की मांग से ठेकेदार को शक हुआ। उसने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि पूजा साहू नाम की कोई लड़की नहीं है, बल्कि असल में यह शख्स करण साहू नाम का युवक है। ठगी का एहसास होते ही ठेकेदार दीपक ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    जानकारी के अनुसार आरोपी करण साहू बलौदाबाजार जिले के भाटापारा का रहने वाला है। आरोपी ने फेसबुक पर ‘पूजा साहू’ नाम से एक फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद उसने ठेकेदार दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दीपक ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली, जिसके बाद दोनों के बीच फेसबुक और वॉट्सऐप पर लगातार बातचीत होने लगी। आरोपी करण साहू उर्फ ‘पूजा साहू’ ने धीरे-धीरे ठेकेदार को अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद उसने अलग-अलग नंबरों से वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने शुरू किए। कभी माता-पिता की तबीयत खराब होने, कभी बहन के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन और कभी खुद के एमबीबीएस में दाखिले का बहाना बनाकर आरोपी ने पैसों की मांग की।

    पुलिस ने FIR के बाद आरोपी की पतासाजी की। इस दौरान पता चला कि आरोपी भाटापारा का रहने वाला है। पुलिस ने करण साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जुए की लत है। इसी आदत के कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। इस दौरान उसने बॉलीवुड फिल्म “ड्रीम गर्ल” देखी। उससे आइडिया मिला कि लड़की बनकर लोगों से ठगी कर सकते हैं। इसके बाद उसने यह आइडिया दीपक पर ट्राई किया। आरोपी करण ठगी की रकम में से अधिकांश पैसा जुए में हार गया। ठगी के पैसों से एक बाइक खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.