Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सलवार-सूट वाली युवती निकली मूंछों वाला मर्द! बेमतलब हो गई पिटाई
    राष्ट्रीय

    सलवार-सूट वाली युवती निकली मूंछों वाला मर्द! बेमतलब हो गई पिटाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर इलाके में चोरी के शक में सलवार-सूट पहने एक व्यक्ति को गुस्साई भीड़ ने पकड़ कर बेरहमी से पीटा. लड़की समझकर जब लोगों ने उसका दुपट्टा हटाया तो अंदर मूंछों वाला आदमी देखकर उनका पारा चढ़ गया. इसके बाद भीड़ ने उसे बांधकर न केवल जमकर पीटा, बल्कि करीब एक किलोमीटर तक घुमाया भी. हालांकि, पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे मामले को ही पलट कर रख दिया.

    सलवार-कुर्ता के पीछे लड़की नहीं मर्द निकला

    मामला कानपुर के रावतपुर के मसवानपुर इलाके का है. रंगीन कुर्ता और सलवार पहने व्यक्ति ने दुपट्टे से अपना चेहरा ढंक रखा था. चाल-ढाल संदिग्ध लगने पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया. जब दुपट्टा हटाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया, लेकिन लोगों के दबाव बनाने पर जब चेहरा सामने आया तो सब दंग रह गए. वह कोई महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष था. इसके बाद भीड़ ने आपा खो दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.

    चोरी के शक में शख्स को पीट दिया

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाया. पुलिस के अनुसार, महिला के वेश में पकड़े गए व्यक्ति का नाम रवीन्द्र कुमार मौर्या है और वह नौबस्ता का निवासी है. एडीसीपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि रवीन्द्र चोर नहीं है. उसे शक था कि मसवानपुर में रहने वाली उसकी भतीजी को कोई युवक परेशान कर रहा है. अपनी भतीजी की सुरक्षा और उस युवक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ही उसने महिला का भेष बनाया था.

    चोर नहीं था फिर क्यों हुई पिटाई?

    उसकी भतीजी अपने भाई के बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तो उसने देखा कि भीड़ उसके चाचा को पीट रही है. जब उसने अपने चाचा को बचाने की कोशिश की, तो भीड़ ने उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ भी मारपीट की. पुलिस ने घायल रवीन्द्र को मेडिकल जांच के लिए भेजा है. साथ ही, कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.