Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात
    • गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक
    • 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएशन के जरिए खुलेगा राज, त्विषा शर्मा मौत के मामले में CBI की जांच तेज
    • RBI कर रहा प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को दे सकता है मंजूरी
    • पहले मारी गोली, फिर शवों को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
    • बैन:दिल्ली में नहीं मिलेगी फ्रांस की ये मशहूर शराब, 3000 करोड़ के टैक्स केस में कंपनी को कोर्ट से भी झटका…
    • जीवनसाथी बना ‘जल्लाद’,हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट…
    • छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर सीट से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों काफी चर्चा में…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»हाथ में पिस्तौल, बुलंद इरादों संग दिल्ली पहुंची शिवानी, नवरात्रि के पहले दिन रानी मुखर्जी का फैन्स को सरप्राइज
    मनोरंजन

    हाथ में पिस्तौल, बुलंद इरादों संग दिल्ली पहुंची शिवानी, नवरात्रि के पहले दिन रानी मुखर्जी का फैन्स को सरप्राइज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    यश राज फिल्म्स ने नवरात्रि की शुभ शुरुआत को खास बनाते हुए मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी किया. यह पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी को दर्शाता है. रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने पसंद किए गए किरदार साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय  के रूप में वापसी कर रही हैं. पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ के शक्तिशाली मंत्र उच्चारण को जोड़ा गया है, जो मां दुर्गा की उस शक्ति का उत्सव है जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था. यह संकेत देता है कि शिवानी को एक मुश्किल केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए पूरी दृढ़ता की आवश्यकता होगी.

    मर्दानी सीरीज लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है. यह समाज को आईना दिखाने वाले कड़े संदेश देती है, जो सबको यह स्वीकारने पर मजबूर करती है कि हमारे देश में हर दिन कितने घिनौने अपराध घटते हैं. 2014 की मर्दानी और 2019 की मर्दानी 2 की भारी सफलता के बाद, तीसरा अध्याय और भी ज्यादा डार्क और कड़ा होने का वादा करता है, ताकि दर्शकों को थियेटर में एक रोमांचक और सीट से बाँधे रखने वाला अनुभव मिले.

    रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘नवरात्रि के पहले दिन, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. रानी मुखरे्जी एक बार फिर टॉप कॉप शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर लौट रही हैं और अपने करियर का सबसे मुश्कि केस सॉल्व करती नजर आएंगी. मर्दानी 27 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

    रानी मुखर्जी की इस प्रतिष्ठित महिला-पुलिस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके पहले दोनों पार्ट में रानी मुखर्जी का अंदाज और फिल्म की कहानी दोनों को ही खूब पसंद किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Toxic में ‘नादिया’ का किरदार निभाने पर कियारा ने कहा- नए सिरे से सोचने का मिला मौका

    May 29, 2026

    वरुण धवन की फिल्म के ‘चुनरी-चुनरी’ गाने को लेकर विवाद, वाशु भगनानी ने ठोका 400 करोड़ का केस

    May 29, 2026

    शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह

    May 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.