Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किडनैपिंग:सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी…
    • मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दिखे रणवीर सिंह, देवी मां के दरबार में टेका माथा…
    • सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • Assam UCC Bill 2026, मुस्लिम मैरेज एक्ट रद्द, बहु विवाह बैन, लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन जरूरी
    • भिलाई :महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही GM पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ लात मारते हुए जताया अपना विरोध कार शोरूम में जमकर बवाल…
    • 10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत,बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का शपथ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज की एकता और विकास को मिला नया आयाम
    छत्तीसगढ़

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का शपथ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज की एकता और विकास को मिला नया आयाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कबीरधाम के तत्वावधान में ग्राम पोड़ी में मंगलवार को भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक साबित हुआ, बल्कि समाज की एकता, संगठन और विकास की दिशा तय करने वाला मील का पत्थर भी बना।

    समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर मुख्य अतिथि, कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा अध्यक्षता में मौजूद रहे। इसके अलावा चंद्रशेखर वर्मा, सरोज चंद्राकर, सरोज पटेल, चंद्रिका चंद्राकर, विनय चंद्राकर, जय प्रकाश वर्मा, अम्बिका चंद्रवंशी, रामकुमार चंद्राकर, वीरेन्द्र चंद्राकर, श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्राकर, महादेव चंद्राकर, शिवनाथ वर्मा, गोकुल चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, योगेश्वर चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, सद्भावना वर्मा, रवि वर्मा एवं रामगोपाल वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    समारोह में नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। महासभा ने स्पष्ट किया कि यह केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। मंच से वक्ताओं ने समाज के विकास को प्राथमिकता देने, शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी को संस्कार और मर्यादा के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।

    उल्लेखनीय कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

    समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान युवा शक्ति, महिला प्रकोष्ठ और वरिष्ठजन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

    विकास और एकता पर जोर

    समारोह में यह संदेश दिया गया कि समाज का विकास तभी संभव है जब सभी वर्ग मिलकर संगठन को सशक्त करें। मंच से यह आह्वान किया गया कि शिक्षा, सामाजिक सहयोग, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण पर सामूहिक प्रयास किए जाएं।

    हजारों की मौजूदगी बनी ऐतिहासिक

    जिले और प्रदेशभर से समाजजनों की हजारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। उपस्थित जनसमूह ने नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज की एकता और विकास की नई दिशा का संकल्प लिया।

    आयोजन समिति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह आने वाले वर्षों में समाज की नई ऊर्जा, नई सोच और संगठित प्रयासों का प्रतीक सिद्ध होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किडनैपिंग:सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी…

    May 26, 2026

    सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    May 26, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    May 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.