Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गुरुग्राम में रफ्तार का कहर! हाईवे के पास पलटी थार, मौके पर ही 5 की मौत
    BREKING NEWS

    गुरुग्राम में रफ्तार का कहर! हाईवे के पास पलटी थार, मौके पर ही 5 की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम:

    गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसा थार (कार) के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुआ है. पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

    पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है. थार सवार लोग यूपी से गुरुग्राम किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान कार की रफ्तार तेज होने के कारण गुरुग्राम राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट लेते समय कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. 

    पुलिस के अनुसार घटना के समय कार में छह लोग सवार थे. मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं इसकी फिलहाल जांच की जा रही है.पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाश रही है.

    आपको बता दें कि गुरुग्राम में बेकाबू रफ्तार की वजह से हुआ इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. साइबर सिटी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार होंडा अमेज ने महिंद्रा थार को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बिजली के खंभे पर जाकर अटक गयी थी. होंडा सिटी कार थार से इस कदर टकराई की थार चला रही युवती अपना संतुलन खो बैठी और थार बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

    July 15, 2026

    एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.