कांकेर । कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर, धमतरी और ओडिशा की सीमा से सटे जंगल में चल रही है। पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी।
इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं जिनके पास से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
Trending
- पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
- नाशिक में ढोंगी बाबा का काला खेल! भाइयों को बनाया शिकार
- कर्नाटक को लेकर दिल्ली में हलचल, सिद्धारमैया और DK शिवकुमार पर BJP बोली…
- नौतपा की तपती गर्मी बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकती है भारी, ऐसे करें बचाव
- अधिक मास की समाप्ति, निर्जला एकादशी और बड़े ग्रह गोचर से भरपूर रहेगा जून महीना, व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
- दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी ने भावुक होकर स्वीकार किया सम्मान
- सोने-चांदी के दामों में बड़ा क्रैश: चांदी ₹4,750 और सोना ₹1,135 सस्ता हुआ
- RJD नेता रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन, बोलीं- ‘मैं बागी नहीं थी, जनता बदलाव चाहती थी’

