Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कलयुगी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट: पिता गंभीर रुप से हुए घायल
    छत्तीसगढ़

    कलयुगी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट: पिता गंभीर रुप से हुए घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम में एक दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां और पिता पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी सुखन साय मझवार अपने माता-पिता के साथ सेदम गांव में रहता है। सोमवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां तिजो बाई से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब मां ने पैसे देने से साफ इनकार किया, तो नाराज बेटे ने डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पिता शनी राम बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला किया।

    बेटे की बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण मां गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए और चलने-फिरने में असमर्थ थे। पड़ोसियों ने तुरंत बतौली पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल पिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखन साय मझवार शराब पीने का आदी हो गया था और परिवार से लगातार पैसे मांगकर परेशान कर रहा था। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में

    July 15, 2026

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 15, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.