Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
    खेल

    मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फोर्ड । भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में देश को सिल्वर मेडल जिताया है। यह इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में मीराबाई चानू का तीसरा मेडल है। साल 2017 की वर्ल्ड चैंपियन ने दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने कुल 213 किलोग्राम (91 किलोग्राम + 122 किलोग्राम) भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल भार के साथ-साथ क्लीन एंड जर्क में भी नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। थाईलैंड की थान्याथोन सुकचातरोएन के नाम ब्रॉन्ज मेडल रहा, जिन्होंने कुल 198 किलोग्राम (88 किलोग्राम स्नैच + 110 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) भार उठाया।

    ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अगस्त में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर वापसी की। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (84 किलोग्राम स्नैच + 115 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) भार उठाया।

    मीराबाई चानू के 87 किलोग्राम वर्ग में दो प्रयास असफल रहे। 84 किलोग्राम वर्ग में पहला प्रयास भी उनके लिए थोड़ा असहज लग रहा था, लेकिन उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपनी लय वापस हासिल की और तीनों प्रयासों में सफल रहीं।

    ‘क्लीन एंड जर्क’ में मीराबाई चानू ने 109 किलोग्राम भार उठाने के बाद 112 किलोग्राम और फिर 115 किलोग्राम भार उठाया।

    31 वर्षीय मीराबाई चानू ने अनाहेम में 2017 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने बोगोटा में साल 2022 में 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर अपने नाम किया।

    11 अक्टूबर तक चलने वाली वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाओं में से एक है। भारत ने इसमें 14 सदस्यीय दल भेजा है।

    महिला वर्ग में मीराबाई चानू के अलावा, कोयल बार (53 किलोग्राम), बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम (58 किलोग्राम), निरुपमा देवी सेराम (63 किलोग्राम), हरजिंदर कौर (69 किलोग्राम), वंशिता वर्मा (86 किलोग्राम), महक शर्मा (86 किलोग्राम+) हिस्सा लेंगी। वहीं, भारत के पुरुष दल का नेतृत्व कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.