Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»Nobel Prize 2025: साहित्य के लिए हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान
    अंतर्राष्ट्रीय

    Nobel Prize 2025: साहित्य के लिए हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को मिला सम्मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्टॉकहोम/नई दिल्ली । साहित्य में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। स्वीडन की स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को इसका एलान किया है। साहित्य के नोबेल की घोषणा करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि उनका लेखन आतंक के बीच भी कला की ताकत दर्शाता है।

    साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह पुरस्कार उन लेखकों को मिलता है, जिनकी शानदार लेखनी वाली किताबें या कविताएं साहित्य में खास योगदान देती हैं। ऐसे ही हंगरी लेखक लास्जलो को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा।

    उनको इस पुरस्कार से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले लास्जलो को साल 2015 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज और 2019 में नेशनल बुक अवॉर्ड फॉर ट्रांसलेटेड लिटरेचर भी मिल चुका है।

    स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति की ओर से कुल 121 विजेताओं को 117 बार साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग ने अपने काम के लिए जीता था, जिसके बारे में समिति ने कहा था कि यह “ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।”

    मालूम हो कि यह साहित्य पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है, इससे पहले 2025 में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार(10 अक्तूबर ) को की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस पुरस्कार की दौड़ से दूर माना जा रहा है, हालांकि उन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था कि “हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।”

    वहीं अंतिम नोबेल आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, सोमवार को घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं, जो 1896 में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ है। नोबेल एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे, जिन्होंने इन पुरस्कारों की स्थापना की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    WHO ने कहा-हंटावायरस यह कोविड जैसी महामारी की शुरुआत नहीं

    May 8, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट ने फिर दिया झटका, 10% टैरिफ को बताया अवैध

    May 8, 2026

    ‘ईरान के परमाणु हथियार नहीं रहेंगे, वो खुश हों या नाराज’, पोप पर क्यों भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.