Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बागपत मस्जिद में हथौड़े से पीट-पीटकर मुफ़्ती की पत्नी और 2 बेटियों की हत्‍या
    क्राइम

    बागपत मस्जिद में हथौड़े से पीट-पीटकर मुफ़्ती की पत्नी और 2 बेटियों की हत्‍या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत -बागपत में हुए तिहरे हत्‍याकांड को किसने अंजाम दिया, इसका खुलासा हो गया है. इस तिहरे हत्‍याकांड को उन 2 नाबालिग छात्रों ने अंजाम दिया, जिन्‍हें मुफ्ती मस्जिद में बने मदरसे में तालीम देते थे. इन नाबालिगों ने हथौड़े से पीट-पीटकर मुफ़्ती की पत्नी और 2 बेटियों की हत्‍या कर दी. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग आरोपी इस बात से नाराज थे कि मुफ्ती उन्‍हें तालीम देते समय पीटते हैं. इस पिटाई से नाबालिग इतने गुस्‍से में थे कि मुफ्ती के देवबंद जाते ही उन्‍होंने हत्‍याकांड को अंजाम दे दिया.    

    यूपी के बागपत में तिहरे हत्याकांड की वारदात से इलाका थर्रा उठा है. हत्‍या की घटना को उस जगह अंजाम दिया गया, जहां लोग इबादत करते हैं. मस्ज़िद के अंदर बने कमरे में एक चारपाई और फर्श पर 3 बेजान जिस्म पड़े थे, जिनमें 2 बच्चियां और उनकी मां थी. हत्या बड़ी बेदर्दी से की गई. जिसके परिवार के सदस्‍यों की हत्या की गई, वो हैं मस्ज़िद परिसर में तालीम देने वाले इमाम. तीन लोगों की हत्‍या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया. 

    पुलिस जब मस्जिद में पहुंची, तो उन्‍हें गुस्‍साए लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा. मेरठ रेंज के डीआईजी ने एसपी बागपत के निर्देशन में टीम गठित कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात थाना दोघट क्षेत्र के गांगनौली गांव की है. जहां बड़ी मस्जिद में सालों से इब्राहिम इमाम थे. जहां वो मदरसे में भी बच्चों को तालीम देने का काम करते थे. इमाम इब्राहिम किसी काम से देवबंद गए हुए थे. यहां उसकी बेगम इसराना, 5 साल की बेटी शोफ़िया, 2 साल की सुमईया मौजूद थीं. 

    रोजमर्रा की तरह बच्चे मस्जिद पहुंचे, तो कमरे में ख़ूनी मंज़र देखकर दंग रह गए. कमरे में इसराना और उसकी बेटियों की लहूलुहान लाशें पड़ी थीं, जिसकी जानकारी जैसे ही लोगों लगी तो हड़कंप मच गया. घटना से पहले मस्ज़िद के CCTV कैमरे भी बंद कर दिए गए थे. वहीं, इमाम इब्राहिम किसी काम से देवबंद गए हुए थे. तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ डीआईजी और एसपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया गया. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.