Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»92 साल की उम्र में डॉक्टर बना पिता, 37 साल की बीवी ने बेटे को दिया जन्म
    अंतर्राष्ट्रीय

    92 साल की उम्र में डॉक्टर बना पिता, 37 साल की बीवी ने बेटे को दिया जन्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैनबरा:

    ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा मामला सुर्खियों में है, जहां 92 साल की उम्र में एक डॉक्टर पिता बना है, उसकी 37 साल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर जॉन लेविन की पत्नी डॉ. यानयिंग लु ने बेटे का नाम गैबी रखा है. गैबी का जन्म डॉक्टर के 65 साल के सबसे बड़े बेटे की मौत के पांच महीने बाद हुआ है. ग्रेग की मौत मोटर न्यूरॉन डिसीज से हुई थी. डॉ. लेविन एक जनरल प्रैक्टिशनर हैं और बुढ़ापे के असर को कम करने वाली एंटी एजिंग दवा के विशेषज्ञ हैं. उनके बेटे का जन्म कुछ समय पहले हुआ था और इसकी जानकारी उन्होंने अब साझा की है.

    पहली पत्नी की मौत 57 साल की उम्र में 
    ऑस्ट्रेलियन मीडिया के अनुसार, लेविन की पहली पत्नी की मौत 57 साल की उम्र में हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अकेलापन महसूस होने लगा. इसके बाद उन्होंने नई भाषा मंदारिन सीखने का फैसला किया. इस सिलसिले में उनकी मुलाकात डॉक्टर यानयिंग लु से हुई. वो चीनी मूल की महिला हैं. यहीं भाषा सीखते सीखते दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और वो ज्यादा वक्त साथ गुजारने लगे. तीसरा पाठ शुरू करते करते उन्होंने लेविन को पढ़ाना बंद कर दिया. लेकिन वो उनसे दूर नहीं जाना चाहती थीं. लेविन ने उन्हें डिनर पर बुलाया और फिर उनकी रिलेशनशिप शुरू हो गई. वर्ष 2014 में उनकी लास वेगास में शादी हो गई.

    कोविड लॉकडाउन तक ऐसा नहीं सोचा
    इस जोड़े ने कोविड-19 लॉकडाउन तक बच्चा पैदा करने के बारे में बात नहीं की थी. लेकिन फिर लंबे समय तक राय मशविरा किया और तय किया कि अगर वह अपने पति को खो देती हैं तो वह एक बच्चे के रूप में उनका एक अंश चाहती हैं.

    डोनर स्पर्म से गर्भवती
    आईवीएफ डोनर स्पर्म के जरिये यानयिंग गर्भवती हुईं और पहले ही प्रयास में उनका गर्भधारण का प्रयास सफल रहा. डॉ. लेविन का कहना है कि 92 साल की उम्र में जब उनके हाथ में उनका बेटा आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: मॉस्को पर एक साथ दागे 1600 ड्रोन

    September 20, 2026

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.