Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजीबोगरीब मामला:काला जादू के आरोप में महिला गिरफ्तार, जज की कुर्सी पर सरसों छिड़क रही थी…
    • राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
    • खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    • बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»21 साल की फॉरेंसिक साइंस स्टूडेंट, फ्लैट में ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया
    क्राइम

    21 साल की फॉरेंसिक साइंस स्टूडेंट, फ्लैट में ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के गांधी विहार में कुछ हफ़्ते पहले लगी एक आग का राज जब खुला, तो पुलिस भी हैरान रह गई. जिस कमरे को सभी ‘हादसे का शिकार’ मान रहे थे, वहां दरअसल एक सोची-समझी हत्या हुई थी. इस मर्डर मिस्ट्री की मास्टरमाइंड निकली वही लड़की, जो फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी और अपराधों को विज्ञान की नजर से समझने का दावा करती थी. पुलिस की जांच में पता चला कि उसने अपने पूर्व प्रेमी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीना की नृशंस हत्या की और फिर आग लगाकर उसे दुर्घटना दिखाने की साजिश रची.

    6 अक्टूबर 2025 की सुबह दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि गांधी विहार की एक बिल्डिंग की चौथी मंज़िल पर आग लग गई है. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन अंदर का दृश्य झकझोर देने वाला था. एक झुलसा हुआ शव पड़ा था. पहचान हुई 32 वर्षीय रामकेश मीना की जो वहीं रहकर UPSC की तैयारी कर रहे थे. शुरुआत में यह गैस लीक हादसा माना गया, लेकिन शव की स्थिति और कमरे में बिखरी चीजों ने पुलिस को शक में डाल दिया. 

    घटना के बाद जब क्राइम टीम और FSL टीम मौके पर पहुंची. आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले गए तो सारा खेल साफ़ होने लगा. 5 और 6 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे दो लोग मुंह ढंके हुए बिल्डिंग में दाखिल हुए और कुछ देर बाद सिर्फ़ एक बाहर निकला. करीब 2:57 बजे एक लड़की बाद में जिसकी पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई अपने साथी के साथ बिल्डिंग से बाहर जाती दिखाई दी.  कुछ मिनटों बाद आग लग गई.  पुलिस ने अमृता का मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स निकाले तो लोकेशन उसी रात गांधी विहार के आसपास थी. अब शक यकीन में बदल गया. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.