Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
    क्राइम

    धारदार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली से एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे है जो की ग्राम छिपली का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वारों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

    पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।नगरी पुलिस ने बताया कि हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी या आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस टीम सभी संभावित बिंदुओं पर काम कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारणों की जांच शामिल है। इस घटना ने ग्राम छिपली और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल पैदा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    July 13, 2026

    बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.