Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बड़ी सफलता : शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, CG पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    बड़ी सफलता : शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, CG पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़े गए हैं। आरोपियों ने अलग-अलग तीन मामलों में करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

    पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है।

    केस 1 – शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी

    प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने शिकायत की थी कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना खम्हारडीह में धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. एवं 66(D) IT एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण से मुख्य आरोपी की पहचान प्रयल अस्थाना के रूप में हुई, जो घटना के बाद लगातार स्थान बदल रहा था। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    केस 2 – ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.40 लाख की ठगी

    प्रार्थी युवराज पिस्दा ने शिकायत की थी कि उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.40 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना मुजगहन में धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। बैंक डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों नेहरू लाल और मयंक पटेल की पहचान की। दोनों ने मुंबई स्थित बैंक शाखा में खाते खुलवाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    केस 3 – शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 71 लाख की ठगी

    डाकेश्वर सिंह ने बताया कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर 71 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना सरस्वती नगर में धारा 318(4) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना में आरोपी जयराम वाजेंदला की पहचान हुई, जिसने बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी। आरोपी को विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    प्रयल अस्थाना (31 वर्ष), ग्वालियर (म.प्र.)
    नेहरू लाल (23 वर्ष), बलरामपुर (छ.ग.)
    मयंक कुमार पटेल (33 वर्ष), बलरामपुर (छ.ग.)
    जयराम वाजेंदला (52 वर्ष), विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    शादी के नाम पर ठगी, रिंग सेरेमनी के बाद 18 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हुआ दुल्हन पक्ष

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.