Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नाली में खून से लथपथ मिली, गाल पर दांतों के निशान… एक बार फिर हैवानियत का शिकार हुई मासूम
    क्राइम

    नाली में खून से लथपथ मिली, गाल पर दांतों के निशान… एक बार फिर हैवानियत का शिकार हुई मासूम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. आये दिन यहाँ महिलाओं से लेकर बच्चियां हैवानियत का शिकार हो रहीं हैं. इन घटनाओं ने ममता सरकार की नींद उड़ा रखी है. ताज़ा मामला हुगली में सामने आया है जहां एक 4 वर्षीय बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है. बताया जाता है कि बच्ची जब अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ रेप किया गया व नाले में फेंक दिया गया.

    पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर के पास हुई, जहां बच्ची का परिवार शरण लिए हुए था. बाद में दर्ज कराई गई शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया कि बच्ची को सोते समय मच्छरदानी के नीचे से उठाया गया. इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसे नाले में फेंक दिया गया. बच्ची के गाल पर दांत के निशान भी मिले हैं.

    भोर में बच्ची के लापता होने पर हड़कंप मच गया. घंटों तलाश के बाद दोपहर में रिश्तेदारों ने उसे स्टेशन के पास एक नाले के पास खून से लथपथ हालत में पाया. बीजेपी की आरामबाग जिले की सचिव परना अदक ने कहा, “बच्ची अपनी नानी के बगल में मच्छरदानी के नीचे सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठा ले गया. घंटों की खोजबीन के बाद वह एक नाले के पास खून से लथपथ, निर्वस्त्र और गाल पर काटने के निशान के साथ मिली.

    घंटों इलाज के बावजूद, उसके गुप्तांगों से खून बहना नहीं रुक रहा था. बावजूद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर मामले को ठीक से न संभालने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि लड़की के गुप्तांगों से खून बह रहा था और अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब वे बाद में पुलिस स्टेशन गए, तो अधिकारियों ने वहां से जाने को कहा.

    इसके बाद पुलिस बच्ची को आगे की मेडिकल जांच के लिए वापस अस्पताल ले आई. जिसके विरोध में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धावा बोल दिया. उन्होंने पुलिस और डॉक्टरों दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.