Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    • सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    • निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत
    • Amarnath Yatra ; देखते ही देखते 4 वाहनों की हुई टक्कर, 18 श्रद्धालु घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नंद नगरी इलाके में टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, पार्क में मिली लाश
    क्राइम

    नंद नगरी इलाके में टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, पार्क में मिली लाश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार शाम बी-1 पार्क में टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और हत्या के पीछे की वजहों की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शनिवार शाम करीब 6 बजकर 57 मिनट पर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि बी-1 पार्क में एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर गनशॉट (गोली) का निशान था। टीम ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और युवक को जीटीबी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, कारतूस का खोल और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुरुआती जांच में किसी तरह की लूटपाट के संकेत नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के वक्त पार्क में कुछ अज्ञात युवकों को बहस करते हुए देखा गया था, जिसके बाद गोली चलने की आवाज आई। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    मृतक सनी की पहचान नंद नगरी इलाके के ही रहने वाले युवक के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि सनी शाम को टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ी वारदात: बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या, चार बंदी किशोर फरार, बिलासपुर में मचा हड़कंप…

    July 13, 2026

    शादी के नाम पर ठगी, रिंग सेरेमनी के बाद 18 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हुआ दुल्हन पक्ष

    July 13, 2026

    पुलिस कर्मी ने की बिच सड़क पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.