Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शनिवार की पूजा के अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे शनि की ढैया और साढ़ेसाती से कष्ट
    धर्म आस्था

    शनिवार की पूजा के अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे शनि की ढैया और साढ़ेसाती से कष्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्योतिष में शनि को भले ही क्रूर ग्रह माना जाता हो लेकिन वास्तविकता में यह आपके कर्मों का फल देने वाला न्यायधीश है. शनि व्यक्ति के अहंकार को दूर करके उसे धर्म पर लाने वाले देवता हैं. जब कभी भी किसी व्यक्ति के जीवन में शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती आती है तो वह तमाम तरह की समस्याओं का भले ही सामना करता हो लेकिन यदि वह इस दौरान सही रास्ते पर चलते हुए शनि देव की विधि-विधान से पूजा करता है तो वह शीघ्र ही प्रसन्न होकर उसे उसके कर्म का फल प्रदान करते हैं. आइए शनि की पीड़ा को शांत और बाधाओं को दूर करने वाले शनिवार के अचूक उपाय के बारे में जानते हैं.

    • यदि आपकी कुंडली में शनि विपरीत फल दे रहा है तो उसे अनुकूल बनाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं. यदि ऐसा न कर पाएं तो उसे बिस्कुट आदि भी खिला सकते हैं.
    • शनि से संबंधित दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए व्यक्ति को शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल देना चाहिए और शाम के समय उसके नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाना चाहिए.
    • शनि के दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन उनके मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का अधिक से अधिक जप करना चाहिए.
    • ज्योतिष के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में शनि पीड़ा कारक बन रहा हो तो उसे शनिवार के दिन शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इन दोनों में से किसी भी एक का श्रद्धा के साथ पाठ करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हुए उसके कष्टों को दूर करते हैं.
    • यदि आप शनिदेव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखाकर शनि की कृपा बरसाने वाले नीलम रत्न को धारण कर सकते हैं. शनि के रत्न नीलम की शुभता को प्राप्त करने के लिए उसे शनिवार के दिन विधि-विधान से पूजा कराकर ही पहनना चाहिए. कई बार शनि का रत्न नीलम कुछ लोगों को अनुकूल परिणाम नहीं देता है, ऐसे में उसकी अंगूठी या लॉकेट आदि में जड़वाने से पहले उसे किसी कपड़े में बांधकर अपनी बांह में पहन कर कुछ दिन तक चेक कर लें.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कंद षष्ठी पर करें भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप

    June 19, 2026

    प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    June 17, 2026

    गुरु ग्रह करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को हो सकता है धन लाभ

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.