Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायगढ़»सफलता की कहानी, किसान की जुबानी
    रायगढ़

    सफलता की कहानी, किसान की जुबानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी

    किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना

    प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस किसान हितैषी नीति का लाभ गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायगढ़ जिले के किसानों को व्यापक रूप से प्राप्त हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है।
    ग्राम कोड़तराई के किसानों में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में ग्राम के किसान श्याम दयाल पटेल ने बताया कि सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। तीन भाई मिलकर साझा खाते में 40 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उनके परिवार का पहला टोकन जारी हुआ, जिसके अंतर्गत 44 क्विंटल धान की बिक्री की गई।
    किसान श्याम दयाल पटेल ने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। बढ़ी हुई आय से वे परिवार की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति, बच्चों की उच्च शिक्षा, कृषि उपकरणों की खरीद, घर-परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं को सुदृढ़ करने में सक्षम हो रहे हैं। इसे उन्होंने अपने आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया।
    धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी खरीदी के लिए उत्कृष्ट तैयारी की गई है। उपार्जन केंद्रों पर छाया, बैठने की सुविधा, पीने के पानी की उपलब्धता, सटीक तौल व्यवस्था तथा पर्याप्त बारदाना जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहज, पारदर्शी और किसान-केंद्रित व्यवस्थाओं से ग्राम कोड़तराई सहित पूरे जिले के किसानों में प्रसन्नता और संतोष का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…

    May 13, 2026

    Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.