Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»जुए में पत्नी हार गया शौहर, ससुर-जेठ ने भी नहीं छोड़ा,किया गैंगरेप
    क्राइम

    जुए में पत्नी हार गया शौहर, ससुर-जेठ ने भी नहीं छोड़ा,किया गैंगरेप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश: रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत की हदें पार कर देने वाली एक ऐसी भयावह दास्तान सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप उठेगी. बागपत की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर सामूहिक दुष्कर्म, तेजाब से हमला और जान से मारने की कोशिश जैसे घिनौने आरोप लगाए हैं. आरोप है कि जुए की लत में डूबे शौहर ने न सिर्फ अपनी पत्नी को जुए की मेज़ पर दांव पर लगाया, बल्कि हारने के बाद 8 दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद ससुर, जेठ और ननदोई ने भी इस पीड़िता का शारीरिक शोषण किया. अपनी दर्दनाक आपबीती लेकर यह पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची है और उसने न्याय की गुहार लगाई है.

    निवाड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता की शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ के खिवाई गांव के दानिश से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके सपनों का संसार नर्क में बदल गया. उसका शौहर दानिश शराबी और जुए का आदी था. एक दिन जुए में हारने के बाद दानिश ने जो किया, वह रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे जुए की मेज़ पर दांव पर लगा दिया. 

    पीड़िता के मुताबिक, जुए में उसके पति के हारने के बाद, आठ लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इनमें से तीन आरोपियों उमेश गुप्ता (गाज़ियाबाद निवासी), मोनू (गाज़ियाबाद निवासी) और अंशुल (गाज़ियाबाद निवासी) के बारे में बताया है.

    इतना ही नहीं, पीड़िता की आपबीती जुए के दांव तक नहीं रुकी. उसने आरोप लगाया कि ससुराल में भी उसे लगातार हैवानियत का सामना करना पड़ा. ससुर यामीन ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और कहा कि, “दहेज नहीं लाई हो, तो हमारी हर बात माननी पड़ेगी, हमें खुश करना पड़ेगा. जेठ शाहिद और ननदोई शौकीन ने भी जबरन संबंध बनाए.” पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया.

    पीड़िता ने बताया कि अत्याचार यहीं नहीं थमा. उसके पैरों पर तेजाब डाला गया. इतना ज़ुल्म करने के बाद, उसे मारने के इरादे से नदी में धक्का दे दिया गया. हालांकि, किसी तरह राहगीरों की मदद से वह बच गई और अपने मायके पहुंची. फिलहाल, पीड़िता अपने मायके में है, लेकिन आरोपी पक्ष लगातार उसके पिता को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.