Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाएं कि सुबह ग्लो निकल आए?
    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाएं कि सुबह ग्लो निकल आए?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सामान्य मौसम में जहां हल्की क्रीम भी काम चलाती है, वहीं ठंड में स्किन को थोड़ा एक्स्ट्रा केयर चाहिए होती है. खासतौर पर रात का समय स्किन रिपेयर का गोल्डन टाइम माना जाता है, क्योंकि इस दौरान त्वचा खुद को नेचुरली ठीक करती है और नई बनने लगती हैं. ऐसे में अगर आप रात को सही चीज चेहरे पर लगाते हैं, तो सुबह उठते ही त्वचा नरम, ग्लोइंग और हेल्दी नजर आती है.

    सर्दियों की रातों में स्किन पर कौन-सी चीजें लगानी चाहिए

    1. गाढ़ी मॉइश्चराइजिंग क्रीम

    सर्दियों में व्हीप्ड या जेल क्रीम कम असर करती है. इसके बजाय थिक मॉइश्चराइज़र चुनें जिसमें शिया बटर, कोकोआ बटर, बादाम तेल या जैतून तेल जैसे इनग्रीडिएंट्स हों. ये त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है और नमी को लॉक कर लेती है.

    2. हायल्यूरॉनिक एसिड सीरम

    अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा डिहाइड्रेट रहती है तो सोने से पहले हायल्यूरॉनिक एसिड वाला सीरम लगाएं. यह त्वचा में पानी खींचकर रखता है और स्किन को प्लंप, मुलायम और चमकदार बनाता है.

    3. विटामिन E ऑयल

    विटामिन E एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट है जो रात में स्किन की मरम्मत को तेज करता है. कुछ बूंदें विटामिन E तेल की क्रीम में मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें. यह ठंड से आई ड्राईनेस और स्किन एजिंग दोनों को कम करता है.

    4. रात को लगाने वाला फेस ऑयल

    ड्राई स्किन वालों के लिए रोज़हिप ऑयल, बादाम तेल, आर्गन ऑयल या जोजोबा ऑयल रात का बेस्ट साथी है. इससे स्किन में पोषण, नमी और ग्लो तीनों बढ़ते हैं.

    5. लिप बाम और अंडर-आई क्रीम

    सर्दियों में होंठ सबसे पहले सूखते हैं. रात में एक लेयर हैवी लिप बाम लगाएं. साथ ही, डार्क सर्कल या पफीनेस की समस्या हो तो अंडर-आई क्रीम जरूर लगाएं. आंखों के नीचे की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए यहां मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है.

    6. एलोवेरा जेल (अगर स्किन सेंसिटिव है)

    अगर आपका चेहरा जल्दी लाल हो जाता है, जलन होती है या बहुत सेंसिटिव है, तो रात में प्योर एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद है. यह ठंडक, नमी और हीलिंग तीनों देता है.

    सर्दियों में रात का स्किनकेयर ही आपकी सुबह की ग्लोइंग स्किन का राज बन सकता है. बस यह ध्यान रखें कि चेहरे को साफ करके ही कोई भी क्रीम या सीरम लगाएं. सही नाइट रूटीन आपको ठंड के मौसम में भी कोमल, खूबसूरत और हेल्दी स्किन दे सकता है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.