Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सर्दी में बॉडी गरम रखने के लिए कैसे खाएं , जानिए यहां सही तरीका अखरोट खाने का
    खानपान-सेहत

    सर्दी में बॉडी गरम रखने के लिए कैसे खाएं , जानिए यहां सही तरीका अखरोट खाने का

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ठंड का मौसम आते ही हम सभी को ऐसी चीजों की तलाश होती है, जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रख सकें और हमें भरपूर एनर्जी दें. इस लिस्ट में सबसे ऊपर है अखरोट. अखरोट को “ब्रेन फूड” भी कहा जाता है, लेकिन यह सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं, बल्कि दिल, हड्डियों और खासकर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सर्दियों में आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं.अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है.

    रात भर भिगोकर खाएं –

    अखरोट खाने का सबसे अच्छा और सेहतमंद तरीका है इसे भिगोकर खाना. रात में 2 से 4 अखरोट की गिरी पानी में भिगो दीजिए. सुबह खाली पेट इन्हें खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर अखरोट के सभी पोषक तत्वों को आसानी से पचा पाता है. भीगे हुए अखरोट खाने से आपका दिमाग भी तेज होता है और ठंड में होने वाले जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है.

    दूध या शेक में मिलाकर –

    सर्दी में रात को सोने से पहले गरम दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है. अपने दूध के गिलास में 2-3 अखरोट पीसकर या बारीक काटकर डाल दें. आप चाहें तो बच्चों के लिए अखरोट का मिल्कशेक भी बना सकते हैं. दूध और अखरोट का यह कॉम्बिनेशन आपको तुरंत एनर्जी देता है, रात में शरीर के तापमान को बनाए रखता है और आपको अच्छी नींद भी आती है.

    भुने हुए या रोस्टेड स्नैक –

    अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन करता है, तो आप साधारण नमकीन या बिस्किट की जगह भुने हुए अखरोट खा सकते हैं. थोड़े से देसी घी में अखरोट की गिरी को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद थोड़ा सा सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर खाएं. 

    1 दिन में कितना अखरोट खाएं – 

    अखरोट गरम तासीर का होता है, इसलिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में (1 दिन में 4-5 गिरी) ही खाएं, ताकि आपको पूरा फायदा मिल सके.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.