Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»हाईवे पर महिला ड्राइवर के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना
    अजब गजब

    हाईवे पर महिला ड्राइवर के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    28 वर्षीय मेलिसा श्लार्ब के लिए यह पल किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं था, लेकिन यह घटना कोई फिल्म नहीं…बल्कि सच्चाई थी और यह सच्चाई उतनी ही चौंकाने वाली है जितनी डरावनी. ग्रेट स्मोकी माउंटेन नेशनल पार्क के पास हुआ यह हादसा इन दिनों सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल्स पर चर्चा का कारण हुआ है.

    मेलिसा ने बताया कि ये हादसा पलभर में हुआ. ना कोई पेड़, ना कोई पुल, ना कोई इमारत…कुछ भी ऐसा नहीं था जिससे कुछ गिर सकता था, लेकिन जैसे ही कार की विंडशील्ड पर जोरदार धमाका हुआ, वह दहशत में ब्रेक मारती हुई रुक गईं. शीशा टूटकर हर तरफ बिखर गया और अगले ही पल उन्होंने देखा, एक मरी हुई बिल्ली उनकी पैसेंजर सीट पर पड़ी थी. कुछ सेकंड की खामोशी के बाद आसपास रुके ड्राइवरों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया. उन्होंने बताया, ‘हमने ऊपर एक विशाल चील को देखा था, जिसके पंजों में एक मरी हुई बिल्ली थी. शायद उसकी पकड़ ढीली पड़ी और वह आपकी कार पर गिर पड़ी.’ यानी बिल्ली को गिराया किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक शिकारी चील ने.

    हादसे के बाद मेलिसा का पहला रिएक्शन था…सदमे की चीख. उन्होंने कहा, ‘आवाज इतनी तेज थी कि लगा जैसे कार के ऊपर कोई बम फट गया हो. पलक झपकते ही शीशा बिखर गया.’ वह जैसे-तैसे कार से उतरीं, हाथ कांप रहे थे, दिल धड़क रहा था. यह वह घटना थी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

    घटना के बाद मेलिसा ने तुरंत हाईवे डिस्पैचर को कॉल किया. जैसे ही उन्होंने बताया कि ‘कार पर आसमान से मरी हुई बिल्ली गिरी है’, डिस्पैचर खुद चौंक गया. मजाक में उसने पूछा, ‘बिल्ली जिंदा तो नहीं?’मेलिसा ने बताया कि बिल्ली बिल्कुल मृत थी और चील उसे उड़ाकर ले जा रही थी, तभी वह उनके ऊपर गिर गई.सौभाग्य से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई…वरना यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.