Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»हल्दी रस्म में एंट्री के दौरान दूल्हा-दुल्हन के सिर पर फटे हाइड्रोजन गुब्बारे, दोनों बुरी तरह झुलसे
    अजब गजब

    हल्दी रस्म में एंट्री के दौरान दूल्हा-दुल्हन के सिर पर फटे हाइड्रोजन गुब्बारे, दोनों बुरी तरह झुलसे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली में एक कपल की हल्दी की रस्म उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब एंट्री के लिए लगाए गए हाइड्रोजन गुब्बारे अचानक फट गए. इस धमाके में दूल्हा-दुल्हन दोनों झुलस गए और जगह पर अफरा-तफरी मच गई.

    वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखता है कि कपल गुब्बारों के बीच एंट्री कर रहा होता है, तभी पीछे से किसी ने रंग उड़ाने वाली गन ऊपर की ओर चला दी. उसके चलते गुब्बारों में भरी गैस गर्म होकर फट पड़ी. कपल ने अपने कैप्शन में लिखा, कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन ऐसे दर्द में बदल जाएगा. उन्होंने बताया कि वे यह वीडियो सिर्फ जागरूकता के लिए शेयर कर रहे हैं ताकि दूसरे लोग ऐसी गलतियों से बच सकें.

    दुल्हन और दूल्हे को लगे गंभीर ज़ख्म

    पोस्ट के मुताबिक, दुल्हन तन्या के चेहरे और पीठ पर घाव हो गए, जबकि दूल्हे कुशाग्र के हाथों और पीठ पर जलने के निशान आए. दोनों के बाल भी जल गए. कपल ने बताया, कि जहां उन्हें खूबसूरत दिखना था, वहां उन्हें मेकअप से चोटें छिपानी पड़ीं और जले हुए बाल काटकर ठीक करने पड़े.

    प्लानिंग की गलती ने बिगाड़ा पूरा माहौल

    कपल ने बताया कि असली प्लान ये था कि पहले गुब्बारे छोड़े जाएंगे और उसके बाद कलर गन चलाई जाएगी. लेकिन अफरातफरी में किसी ने गन को सीधे गुब्बारों की ओर चला दिया और हादसा हो गया. झुलसने के बावजूद कपल ने रस्में जारी रखीं. उन्होंने लिखा कि यह परफेक्ट नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन वही था. वरमाला की रस्म उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरी की.

    वीडियो पर कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए ऐसे ट्रेंड्स को खतरनाक बताया. कुछ ने लिखा, कि हाइड्रोजन बेहद ज्वलनशील होती है, इसलिए एंट्री के लिए इनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. कई यूजर्स ने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे खतरनाक आइडियाज़ कॉपी कर लेते हैं. कपल ने उम्मीद जताई कि उनके साथ हुआ हादसा बाकी लोगों के लिए चेतावनी साबित होगा. उन्होंने कहा कि कोई भी समारोह इतना महत्वपूर्ण नहीं कि उसमें लोगों की जान जोखिम में डाली जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस 6 माह में खत्म हो जाएगी दुनिया! साइंटिस्ट की 66 साल पुरानी भविष्यवाणी क्या होगी सच?

    May 17, 2026

    महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की…

    May 15, 2026

    सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.