Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, बेटियों को खिला दी नशे की गोलियां… जानें किस बात से था नाराज
    क्राइम

    पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, बेटियों को खिला दी नशे की गोलियां… जानें किस बात से था नाराज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा में नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने पत्नी पर हथौड़े से हमला किया और दोनों बेटियों को नशे की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया।

    घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमला करने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपनी बेटियों को नशे की गोलियां दीं। रोज-रोज के विवाद व मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।

    डॉक्टरों के अनुसार, कविता बाई की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया। वहीं बड़ी बेटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक इतिहास है। चार साल पहले वह अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। पीड़िता के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या

    July 12, 2026

    मामूली विवाद में पिता की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 12, 2026

    नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.