Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»एयर प्यूरीफायर के बिना कैसे रखें घर की हवा को साफ? प्रदूषण में जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स और ट्रिक्स
    लाइफस्टाइल

    एयर प्यूरीफायर के बिना कैसे रखें घर की हवा को साफ? प्रदूषण में जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स और ट्रिक्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज हम आपको ऐसी 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एयर प्यूरीफायर के बिना घर की हवा को साफ और धूल मुक्त रख सकते हैं. प्रदूषण के दौरान ये तरीके बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं.

    1. वैक्यूम से सफाई

    प्रदूषण में घर की सफाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में धूल से बचते हुए सफाई करने का सबसे आसान तरीका वैक्यूमिंग है. अगर आप भी अपने घर के कारपेट, सोफे को साफ करना चाहते हैं तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें. इससे घर के अंदर धूल नहीं होगी और सफाई भी अच्छे से हो जाएगी.

    2. गीला कपड़ा

    सूखे कपड़े या फिर झाड़ू की मदद से सफाई करने से घर में काफी ज्यादा धूल फैल सकती है. ऐसे में आप सफाई के लिए गीले कपड़े का ज्यादा प्रयोग करें. इससे आप टेबल, खिड़की, दरवाजे, शेल्फ साफ कर सकते हैं.

     3. बाहर के प्रदूषण को अंदर आने से रोकें

    घर की हवा को साफ बनाने के लिए बाहर के प्रदूषण को अंदर आने से रोकना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. इसके लिए आप घर की खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें. केवल अच्छी धूप के समय ही खिड़कियां-दरवाजें खोलें. इसके अलावा आप खिड़कियों और दरवाजों के गैप को अखबार या फोम की मदद से बंद कर दें.

    4. पौधे लगाएं

    हवा को साफ और शुद्ध बनाने का सबसे नेचुरल तरीका है कि आप घर में कुछ पौधे लगा दें. आप घर में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे लगा सकते हैं.

     5. पालतू जानवरों की सफाई

    डॉग, कैट जैसे पालतू जानवरों के बालों में मौजूद धूल हवा में मिलकर एलर्जी कर सकती है. ऐसे में खासतौर से प्रदूषण के दौरान अपने पालतू जानवरों की नियमित रूप से सफाई करें. साथ ही उनके रहने वाली जगह को भी अच्छे से साफ करते रहें. 

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार…

    October 22, 2026

    474 करोड़ रुपये की ब्रालेट पहन काइली जेनर ने उड़ाए होश, जान लें आखिर क्यों है ये इतना खास…

    October 21, 2026

    क्या आप भी देर रात तक करते हैं सोशल मीडिया स्क्रॉल?, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान और बचने के तरीके

    October 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.