गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के खराब प्रदर्शन ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व रूतुराज गायकवाड के शानदार शतकों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने ती मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने हालांकि पांच विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में छह विकेट पर 362 रन बनाकर यादगार जीत हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने विदेशी धरती पर सबसे बड़ा लक्ष्य 359 रन हासिल किया। साथ ही भारतीय सरजमीं पर द. अफ्रीका सबसे बड़ा रन चेस करने वाली संयुक्त शीर्ष टीम बन गई हैं। 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भी मोहाली में 359 रन का लक्ष्य हासिल किया था। दूसरी तरफ, भारतीय टीम को वनडे इतिहास में अपनी संयुक्त सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
- चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
- उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
- पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
- महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
- कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
- पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

