Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»सालों से दबा दर्द,वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम अपने पति के साथ विवादों को लेकर हुईं भावुक
    खेल

    सालों से दबा दर्द,वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम अपने पति के साथ विवादों को लेकर हुईं भावुक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी : बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम इन दिनों अपने पति से तलाक और उसके बाद बयानबाजी को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने पति को लेकर कहा था कि एक रुपया भी नहीं कमाया… जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। अब मैरी कॉम ने एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है और अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

    छह बार की मुक्केबाजी चैंपियन ने एक टॉक शो में अपने पूर्व पति के ओनलर कॉम पर टिप्पणी की थी। मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति ओनलर पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। दावा किया था कि वह उनकी कमाई पर जीते थे, उनकी सहमति के बिना 10 लाख रुपये निकाल लिए और करोड़ों की संपत्ति अपने नाम कर ली। अब वीडियो जारी करके माफी मांगी है।

    मैरी कॉम ने क्या कहा था

    मैरी कॉम ने कहा था, ‘लड़की की कमाई खाकर इस इंसान को साथ रहना है। इसका कोई सफल करियर ही नहीं है – एक रुपया भी नहीं कमाया।’ भारत में सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक और ओलंपिक मुक्केबाजी की दिग्गज मैरी कॉम ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी किया है।

    ‘तलाक के बाद भी रही चुप’

    वीडियो में माफी मांगते हुए मैरी कॉम कह रही हैं, ‘मैं स्पष्ट करना चाहती हूं, ऐसा नहीं कि मेरी शादी कभी सफल ही नहीं थी। सब ठीक था काफी साल तक। लेकिन बाद में जब पूरी तरह से भरोसा टूट गया तब चीजें बदली। इसके बावजूद ये स्पष्ट करना चाहती हूं, अपने तलाक के बाद, अप्रैल 2025, मैं मेरे खिलाफ जो प्रेस विज्ञप्ति प्रसारित हुई उसके बाद में भी मैंने पब्लिक या मीडिया में कोई बयान नहीं दिया। मैं हमेशा गरिमा और संयम के साथ रही हूं।’

    ‘मेरे शब्दों को समझें’

    मैरी कॉम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने, फूट डालने या नकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का नहीं था, जबकि उनकी टिप्पणियों ने ऑनलाइन एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह फुटबॉल, युवा संस्कृति या खेल जगत के खिलाफ हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी हिंदी परफेक्ट नहीं है, इसलिए कृपया मेरे शब्दों को समझें। जो मैं कहना चाहती हूं, वो सबटाइटल्स में भी डाला है, संदर्भ के लिए।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…

    August 26, 2026

    इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित

    August 25, 2026

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.