Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»दांत खोखले और कमजोर हो रहे हैं? इन 3 तरीकों से मिलेगी राहत
    खानपान-सेहत

    दांत खोखले और कमजोर हो रहे हैं? इन 3 तरीकों से मिलेगी राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दांत और मसूड़े हमारे पाचन तंत्र की पहली सीढ़ी हैं और इनका स्वास्थ्य पूरे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है. एक बार दांतों में कैविटी हो जाती है, तो दांतों में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं, जिनमें खाने के कण फंस जाते हैं और फिर धीरे-धीरे समस्या बढ़ने लगती है. ऐसे में दांतों की सही से देखभाल करना और सफाई करना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है.दांत हमें आत्मविश्वास से मुस्कुराने की इजाजत देती हैं.

    अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल

    डॉक्टर स्वाति के मुताबिक, अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. मुंह और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने के लिए अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल माउथवॉश के रूप में किया जा सकता है. इसके लिए, 8 से 10 पत्तों को धोकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह उबाल लें. जब यह मिश्रण गर्म हो जाए तो इसे छान लें. इसे सुबह और शाम खाना खाने के बाद गरारे कर सकते हैं. इसके अलावा अमरूद के पत्तों को चबाकर थूक भी सकते हैं. इससे दांतों पर जमा बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है.

    रेशेदार फूड्स

    अपने दांतों को साफ करने का एकमात्र तरीका ब्रश करना ही नहीं है. कुछ रेशेदार सब्जियां और फल खाने से आपके दांत प्राकृतिक रूप से स्क्रब हो जाते हैं. सेब, गाजर या खीरे जैसे रेशेदार फूड्स चबाते हैं, तो चबाने की प्रक्रिया दांतों पर जमी प्लाक की पतली परत को प्राकृतिक रूप से हटा देती है. यह प्राकृतिक रूप से दांतों की सफाई करता है और कैविटी को बढ़ने से रोकता है.

    लौंग के तेल

    लौंग में यूजेनॉल नामक एक प्रभावी प्राकृतिक रसायन होता है, जो अपने प्राकृतिक दर्द निवारक और जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. दांतों की सड़न से होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में लौंग बहुत उपयोगी है. लौंग का तेल की कुछ बूंदें रुई पर लें और उस दांत पर 10 से 15 मिनट तक दबाएं जिसमें दर्द हो रहा हो या कैविटी हो. यूजेनॉल उस जगह के बैक्टीरिया को मार देता है और दर्द को अस्थायी रूप से कम कर देता है.

    (सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.