Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी, 16 की मौत; बाप-बेटे पर हमला करने का आरोप
    अंतर्राष्ट्रीय

    सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी, 16 की मौत; बाप-बेटे पर हमला करने का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई भीषण गोलीबारी में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना यहूदी समुदाय के पर्व हनुक्का के दौरान हुई, जिसके बाद पूरे ऑस्ट्रेलिया में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    दो हमलावर, बाप-बेटे होने की पुष्टि
    अधिकारियों के अनुसार, हमले को दो बंदूकधारियों ने अंजाम दिया, जो आपस में पिता-पुत्र थे। उनकी पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम के रूप में हुई है। दोनों ने खास तौर पर बॉन्डी बीच को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की।

    कैसे हुआ हमला

    रविवार, 14 दिसंबर को बॉन्डी बीच पर हनुक्का पर्व के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम का आयोजन बॉन्डी के चाबड़ संगठन की ओर से किया गया था। इसी दौरान काले कपड़ों में दो हथियारबंद लोग कैंपबेल परेड मैदान और बॉन्डी बीच पवेलियन के बीच बने पुल पर दिखाई दिए। ऊंचाई से नीचे मौजूद भीड़ पर लगातार गोलियां चलाई गईं।

    पुलिस द्वारा जारी वीडियो फुटेज में सामने आया कि पुल पर मौजूद एक हमलावर साजिद अकरम था, जबकि दूसरा उसका बेटा नवीद अकरम। फायरिंग के बाद साजिद पुल से नीचे पार्क एरिया में पहुंच गया, जहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

    बहादुरी से टला बड़ा नुकसान
    इसी दौरान 43 वर्षीय अहमद-अल-अहमद नामक व्यक्ति ने पीछे से साजिद अकरम को पकड़कर उससे हथियार छीन लिया। बताया गया है कि अहमद सीरियाई मूल के हैं और अपने भाई के साथ बॉन्डी बीच पर कॉफी पीने आए थे। उन्हें हथियार चलाने का कोई अनुभव नहीं था, फिर भी उनकी बहादुरी से कई जानें बचने की बात कही जा रही है।

    हथियार छीने जाने के बाद साजिद अकरम भागकर दोबारा पुल पर अपने बेटे नवीद के पास पहुंच गया। इसी बीच नवीद की गोलियां खत्म हो गईं और वह हथियार में दोबारा गोलियां भरने लगा। मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस ने दोनों पर फायरिंग कर दी। साजिद को मौके पर ही गोली लगी और वह गिर पड़ा, जबकि नवीद गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया।

    एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
    पुलिस की गोली लगने से साजिद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। नवीद अकरम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए’, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज

    November 4, 2026

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

    November 4, 2026

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया; तेहरान का आभार

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.