Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»पीडियाट्रिशियन से जानें सर्दियों के मौसम में बच्चे को नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं
    लाइफस्टाइल

    पीडियाट्रिशियन से जानें सर्दियों के मौसम में बच्चे को नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों के मौसम में मां-बाप के कई सवाल होते हैं. इन्हीं सवालों में से एक है कि क्या इस मौसम में बच्चे की नारियल के तेल से मसाज कर सकते हैं?कहीं इससे मसाज करने पर बच्चे को ठंड तो नहीं लग जाएगी?

    ठंड में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करें या नहीं?

    डॉक्टर के अनुसार, ठंड में बच्चे की नारियल तेल से मालिश करना बिल्कुल सुरक्षित है, बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बच्चे की मालिश करें. बहुत ठंडा या बहुत गर्म तेल बच्चे को न लगाएं.

    नारियल तेल से मालिश के फायदे

    नारियल तेल बच्चों की स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. डॉक्टर बताते हैं, यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, ड्राईनेस और रैशेज से बचाता है, स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी रखता है, साथ ही ठंड के मौसम में स्किन पर एक नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर बना लेता है. ऐसे में अगर बच्चे की स्किन ड्राई रहती है, तो नारियल तेल से मालिश करना अच्छा विकल्प हो सकता है.

    अगर आप नारियल तेल से भी बेहतर नतीजे चाहते हैं, तो तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि तिल के तेल से मालिश करने से बच्चों के विकास में मदद मिलती है. यह खासकर समय से पहले जन्मे बच्चों में वजन बढ़ाने में मदद करता है, स्किन को मॉइस्चराइज करता है, साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो भी बच्चे को फायदा पहुंचाते हैं. ऐसे में आप तिल के तेल से अपने बच्चे की मालिश कर सकते हैं.

    मालिश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    डॉक्टर बच्चे की मालिश करते हुए कुछ खास बातों पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. जैसे- 

    • तेल हमेशा हल्का गुनगुना ही लगाएं.
    • मालिश करते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें.
    • बच्चे को मालिश के बाद ठंड न लगे, इसका ध्यान रखें.
    • अगर स्किन पर रैश, लालिमा या एलर्जी दिखे तो तेल का इस्तेमाल बंद करें. 

    (सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.