Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मैक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बिल्डिंग से टकराया, 7 की मौत
    BREKING NEWS

    मैक्सिको में प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बिल्डिंग से टकराया, 7 की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नॉर्थ कैरोलिना: बिजनेस जेट Cessna C550 विमान ज़मीन से टकराने पर उसमें ज़ोरदार आग लग गई. नॉर्थ कैरोलिना स्टेट हाईवे पेट्रोल ने बताया कि यह विमान शार्लोट से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट से उड़ा था.

    एक बिजनेस जेट नॉर्थ कैरोलिना में टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस भयानक क्रैश में जेट में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी क्रिस्टिना, और उनके बच्चे राइडर (5) और एम्मा (14) शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, जेट स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लौटने की कोशिश कर रहा था, तभी यह जमीन से टकराकर आग की लपटों में घिर गया.यह बिजनेस जेट Cessna C550 था, जो कि एक बेहद ही लोकप्रिय मिड-साइज बिजनेस जेट है और दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है.

    यह विमान फ्लोरिडा के लिए रवाना हुआ था और सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरी थी. हादसे के समय मौसम में हल्की बूंदाबांदी और बादल थे. ये जेट ग्रेग बिफल की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था. हालांकि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

    कौन-कौन थे विमान में?

    • ग्रेग बिफल (55), उनकी पत्नी क्रिस्टिना और बच्चे राइडर व एम्मा
    • डेनिस डटन और उनका बेटा जैक
    • क्रेग वाड्सवर्थ, जो बिफल के करीबी दोस्त थे


    हादसे के चश्मदीदों ने क्या बताया

    हादसे के समय पास के लेकवुड गोल्फ क्लब में खेल रहे गोल्फरों ने बिजनेस जेट को बेहद नीचे उड़ते देखा. जिसमें से एक ने बताया कि प्लेन को इतना नीचे देखा हमारे मुंह से निकल गया कि ओह माय गॉड! यह बहुत नीचे है. NTSB और FAA ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक जेट 1981 में बना था और आमतौर पर 6-8 यात्रियों की क्षमता रखता है. ग्रेग बिफल ने NASCAR में 50 से ज्यादा रेस जीती थीं और 2000 में ट्रक सीरीज तथा 2002 में Xfinity सीरीज का खिताब जीता था. 2024 में बिफल को ह्यूमैनिटेरियन प्रयासों के लिए भी सम्मानित किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

    September 3, 2026

    महंगाई के बीच पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.