Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल» स्मृति मंधाना ने वापसी करते हुए रचा इतिहास, इस मुकाम को छूने वाली बनी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
    खेल

     स्मृति मंधाना ने वापसी करते हुए रचा इतिहास, इस मुकाम को छूने वाली बनी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को वापसी करते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। मंधाना की 23 नवंबर को म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से शादी होनी थी जो टूट गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार मैदान पर कदम रखा और इतिहास रचा। उन्होंने ये काम विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में रचा जिसमें भारत ने जीत हासिल की।

    मंधाना ने इस मैच में बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन फिर भी वह अपना नाम एक खास लिस्ट में लिखवा गईं। इस लिस्ट में वह सिर्फ दूसरी ही बल्लेबाज हैं। मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों का सामना किया और इतने ही रन बनाए। अपनी पारी में बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने चार चौके मारे।

    अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने इस पारी में 4000 टी20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार किया। वह ये मुकाम हासिल करने वाली सिर्फ दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने ये काम किया था। यानी वह इस इतने रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं। उनसे पहले अभी तक किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। मंधाना के अब 154 मैचों में 4007 रन हो गए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल एक शतक और 31 अर्धशतक जमाए हैं।

    जहां तक मैच की बात है तो टीम इंडिया ने इस मैच में जीत हासिल की है। उसे जीत के लिए 122 रन बनाने थे जो उसने 14.4 ओवरों में दो विकेट खोकर बना लिए। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक जमाया। मंधाना के आउट होने के बाद उन्होंने टीम की जिम्मेदारी ली और जीत दिलाकर ही वापस लौटीं। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने 44 गेंदों का सामना कर 10 चौकों की मदद से 69 रन बनाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से

    September 3, 2026

    अफगानिस्तान दौरे से पहले BCCI ने अचानक बुलाई मीटिंग, गौतम गंभीर-अजीत अगरकर से होगी पूछताछ

    September 2, 2026

    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, गत विजेता सेंट्रल जोन को चार विकेट से दी मात

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.