Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»ठंड के कारण अकड़न, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी बढ़ गई है, तो जरूर अपनाएं ये योगासन
    लाइफस्टाइल

    ठंड के कारण अकड़न, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी बढ़ गई है, तो जरूर अपनाएं ये योगासन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों के मौसम में जोड़ों, खासकर घुटनों के दर्द की समस्या आम हो जाती है। ठंड के कारण अकड़न, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में दवाओं पर निर्भर रहने की बजाय कुछ खास योगासन रोजाना अभ्यास में शामिल किए जाएं, तो जोड़ों को मजबूती मिलती है और दर्द से राहत महसूस होती है। ये योग पोज न सिर्फ लचीलापन बढ़ाते हैं, बल्कि सर्दियों में जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी मददगार साबित होते हैं।

    पवनमुक्तासन

    यह आसन जोड़ों में जमा अकड़न को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
    इसे करने के लिए पीठ के बल सीधा लेट जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर रखें। अब धीरे-धीरे दाएं घुटने को मोड़ते हुए छाती की ओर लाएं और दोनों हाथों से पकड़ लें। जांघ को पेट के पास लाकर हल्का दबाव बनाएं और सिर को आगे झुकाकर घुटने के पास ले जाने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक गहरी सांस लेते हुए इसी स्थिति में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए पैर सीधा कर लें। यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ दोहराएं। अंत में दोनों पैरों को एक साथ मोड़कर भी यह आसन किया जा सकता है।

    वज्रासन

    वज्रासन को सबसे सरल और असरदार आसनों में गिना जाता है।
    इस आसन के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं। ध्यान रखें कि हिप्स एड़ियों पर टिके हों और पीठ पूरी तरह सीधी रहे। हाथों को जांघों पर रखें और आंखें बंद कर सामान्य सांस लेते रहें। यह आसन घुटनों के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होता है।

    सेतु बंधासन (ब्रिज पोज)

    सेतु बंधासन घुटनों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।
    पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। अब धीरे-धीरे कमर को ऊपर उठाएं, जिससे शरीर पुल जैसी आकृति में आ जाए। कुछ देर इसी अवस्था में रुकें और फिर आराम से नीचे आ जाएं। यह आसन तनाव को कम करता है और हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा माना जाता है।

    त्रिकोणासन

    त्रिकोणासन से पैरों, घुटनों और टखनों को मजबूती मिलती है।
    खड़े होकर पैरों को थोड़ा फैलाएं। दाएं पैर को बाहर की ओर मोड़ें और कमर से झुकते हुए दाईं ओर हाथ जमीन की ओर ले जाएं। बायां हाथ ऊपर की ओर सीधा रखें। कुछ सेकंड इसी पोज़ में रुकें और फिर दूसरी ओर से दोहराएं। यह आसन कमर और कूल्हों को भी अच्छी तरह स्ट्रेच करता है।

    उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है।
    घुटनों के बल बैठकर धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और हाथों से एड़ियों को पकड़ने की कोशिश करें। सिर को हल्का पीछे की ओर झुकाएं और सांस सामान्य रखें। यह आसन पीठ दर्द, कंधों की जकड़न और मानसिक तनाव में भी राहत देता है।

    ध्यान रखें

    अगर घुटनों के दर्द से लंबे समय से परेशान हैं, तो इन योगासनों को नियमित रूप से करें। ध्यान रखें कि किसी भी आसन को करते समय शरीर पर जोर न डालें और जरूरत हो तो योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। नियमित अभ्यास से सर्दियों में भी जोड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है।

    (सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.