Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते है तो इस तेल से करे मालिश….
    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते है तो इस तेल से करे मालिश….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शरीर में अकड़न,दर्द,रुखापन जैसी दिक्कते सर्दी के मौसम के साथ ही शुरू हो जाती हैं।ठंडी हवा और कम धूप की वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा स्लो हो जाता है. ऐसे में मालिश शरीर को राहत देने का सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है. सही तेल से की गई मालिश शरीर को गर्म रखने के साथ दर्द, थकान और जकड़न को भी कम करती है. गांवों से लेकर शहरों तक सर्दियों में तेल मालिश की परंपरा आज भी निभाई जाती है. अगर मालिश के लिए सही तेल चुना जाए या घर पर बनाया जाए तो ये और भी ज्यादा असरदार हो जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि सर्दी में मालिश का तेल कैसे बनाएं और कौन सा तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

    घर पर ही बनाए मालिश तेल

    घर पर सर्दियों के लिए मालिश का तेल बनाना बहुत आसान है. इसके लिए सरसों का तेल लें और उसमें 6 से 8 लहसुन की कलियां छीलकर डाल दें. अब इसमें एक चम्मच अजवाइन मिलाएं. इस तेल को धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक लहसुन हल्का ब्राउन न हो जाए. गैस बंद करके तेल ठंडा होने दें और छानकर बोतल में भर लें. ये तेल जोड़ों के दर्द और ठंड से होने वाली अकड़न में काफी राहत देता है.लहसुन में दर्द कम करने वाले गुण होते हैं. अजवाइन जोड़ों की सूजन और गैस की समस्या में राहत देती है. सरसों का तेल शरीर को गर्म रखता है और नसों को मजबूत बनाता है. इन तीनों का मिश्रण सर्दियों के लिए एक बेहतरीन मालिश तेल बन जाता है.

    सर्दियों में सरसों का तेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. ये तेल शरीर को अंदर से गर्म रखता है और त्वचा में गहराई तक असर करता है. इसके अलावा तिल का तेल भी अच्छा माना जाता है क्योंकि ये ड्राई स्किन को पोषण देता है. नारियल का तेल सर्दियों में थोड़ा ठंडा पड़ सकता है इसलिए बहुत ठंड में इसका इस्तेमाल कम किया जाता है.

    आयुर्वेद के अनुसार सरसों का तेल सबसे ज्यादा गर्म तासीर वाला तेल माना जाता है. ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और ठंड से होने वाले दर्द में जल्दी राहत देता है. इसी वजह से सर्दियों में सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है.

    जैतून का तेल तासीर में हल्का गर्म माना जाता है. ये त्वचा को मुलायम बनाता है और मांसपेशियों को आराम देता है. हालांकि बहुत ज्यादा ठंड में ये सरसों के तेल जितना असरदार नहीं होता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.