Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सर्दी की इस खास सब्जी को अपनी थाली में करे शामिल मिलेंगे फायदे
    खानपान-सेहत

    सर्दी की इस खास सब्जी को अपनी थाली में करे शामिल मिलेंगे फायदे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हम में से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि ,अगर शरीर में खून कम है, तो पालक खा लो. लेकिन क्या आपको पता है कि पालक सिर्फ आयरन का सोर्स नहीं है? इसमें एक ऐसा विटामिन छिपा है, जिसकी मात्रा आयरन से भी कहीं ज्यादा होती है और जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं सर्दी की इस खास सब्जी में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है और ये हमारे शरीर को क्या-क्या फायदा पहुंचाता है.

    सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पालक में होता है? 

    अगर आप सोच रहे हैं कि पालक में विटामिन A सबसे ज्यादा है, तो आप काफी हद तक सही हैं, लेकिन साइंस की मानें तो पालक में सबसे ज्यादा विटामिन K (Vitamin K) पाया जाता है. सिर्फ एक कप कच्चा पालक आपकी रोज की जरूरत का काफी बड़ा हिस्सा पूरा कर सकता है. विटामिन K हमारी हड्डियों को मजबूत रखने और चोट लगने पर खून को जमने (Clotting) में मदद करता है.

    पालक सिर्फ एक विटामिन तक सीमित नहीं है. इसमें और भी कई चीजें हैं जो आपकी बॉडी को फिट रखती हैं-

    विटामिन A: यह हमारी आंखों की रोशनी के लिए वरदान है. अगर आप दिन भर मोबाइल या लैपटॉप के सामने रहते हैं, तो पालक जरूर खाएं.

    विटामिन C: आजकल बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं, ऐसे में पालक का विटामिन C आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है.

    फोलेट (विटामिन B9): यह शरीर में नई कोशिकाएं बनाने और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है.

    पालक खाने के फायदे –

    • विटामिन K और कैल्शियम की वजह से आपकी हड्डियां जल्दी कमजोर नहीं होतीं.
    • पालक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं.
    • इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे पेट देर तक भरा रहता है.

    कैसे खाएं पालक ?

    कोशिश करें कि पालक को बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि ज्यादा आंच से इसके विटामिन खत्म हो सकते हैं. आप इसे दाल में डालकर, सलाद के रूप में या हल्का उबालकर (Blanching) खा सकते हैं.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.