Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मजदूर की सूझबूझ से पकड़े गए 7 लुटेरे,चलती ट्रेन में कर रहे थे लूट की कोशिश
    क्राइम

    मजदूर की सूझबूझ से पकड़े गए 7 लुटेरे,चलती ट्रेन में कर रहे थे लूट की कोशिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई की Central Railway लाइन पर चलती लोकल ट्रेन में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भीड़ से भरे कोच में बदमाशों ने एक मजदूर युवक का गला बेल्ट से दबाकर उसकी जेब से 11 हजार रुपये नकद लूट लिए. हालांकि पीड़ित की हिम्मत और पुलिस की फुर्ती से कुछ ही घंटों में सभी छह आरोपी पकड़ लिए गए.

    पीड़ित की पहचान सुहेल मजीद नदाफ (22) के रूप में हुई है. वह भायखला इलाके में अपने भाई के साथ रहता है और मुंबई में सामान की थैलियां बेचकर परिवार का पेट पालता है. मूल रूप से सुहेल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है. घटना 5 जनवरी 2026 की शाम की है.

    कमर से बेल्ट निकालकर गले को दबाया

    पुलिस के मुताबिक, सुहेल काम के सिलसिले में डॉकयार्ड रोड स्टेशन से मस्जिद बंदर जाने के लिए अप सीएसएमटी लोकल के पहले लगेज कोच में सवार हुआ था. शाम करीब 4.10 से 4.15 बजे के बीच, कोच में पहले से मौजूद 5-6 युवकों में से तीन अचानक उसके पास पहुंचे. दो ने उसे कसकर पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने कमर से बेल्ट निकालकर उसके गले में डाल दी और दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक अन्य आरोपी ने उसकी पैंट की जेब से 11 हजार रुपये जबरन निकाल लिए.

    स्टेशन के बाहर घूमते दिखे आरोपी 

    जैसे ही ट्रेन Sandhurst Road railway station पहुंची, सभी आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए. डरे और घबराए सुहेल ने वहीं उतरने की हिम्मत नहीं की और सीधे मस्जिद बंदर स्टेशन तक चला गया. काम निपटाने के बाद जब वह वापस सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन पहुंचा, तो उसने लूट में शामिल दो आरोपियों को स्टेशन के बाहर घूमते देखा.

    पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट

    सुहेल ने बिना वक्त गंवाए वहां तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई. मौके पर मौजूद Wadala Railway Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ में उनके अन्य साथियों के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया. सभी आरोपियों को पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की गई.

    इस मामले में आरोपियों की पहचान शिवा नाडर उर्फ साहिल, सलमान राकेश शेख, आज़ाद महिताफ शेख, करीम सुरेश सोंडकर उर्फ करीम शमीम शेख, अमीर अली खैरुल अली और रेहान कुर्बान अली शेख के रूप में हुई है.  रेलवे पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी नाबालिग हैं और मस्जिद बंदर व वाडी बंदर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

    वडाला रेलवे पुलिस ने इस मामले में लूट का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ये आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.