Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युद्धविराम के बाद युद्ध
    • सैकड़ों ग्रामीणों ने नाचते-गाते कराई मेंढक-मेंढकी की शादी,हल्दी लगी, सात फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरा… 
    • बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पर कई खुलासे,शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो…
    • निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…
    • आधिकारिक कामकाज और दस्तावेजों में अब ‘दलित’ शब्द के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, जानें क्या हैं जारी हुए सख्त आदेश?
    • बिश्रामपुर:घरेलू विवाद के बाद लापता SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिला, जहर सेवन की आशंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शराब होता है खराब , परिवार ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम ,पिता की हत्या
    क्राइम

    शराब होता है खराब , परिवार ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम ,पिता की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर– नशे की लत कई बार मामूली विवाद को गंभीर अपराध में बदल देती है, जहां घरेलू कलह खून-खराबे तक पहुंच जाती है। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां शराब की लत और रोज-रोज की घरेलू हिंसा से तंग आकर एक पूरे परिवार ने हत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। यहां मां, पत्नी, बहन और बच्चों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी की है।

    जानकारी के अनुसार, ग्राम मर्रामपानी निवासी भगवान सिंह रोजाना शराब के नशे में घर लौटता था और अपनी पत्नी, बच्चों व मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। उसके रोज-रोज के हिंसक व्यवहार से पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था। मंगलवार को भी भगवान सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। जब परिवार ने विरोध किया तो वह और आक्रोशित हो गया और टंगिया से जान से मारने की धमकी देने लगा। लगातार हो रही प्रताड़ना और जान के खतरे से भयभीत होकर परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही नरहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान मां, पत्नी, बहन और दोनों बच्चों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे मुख्य कारण भगवान सिंह की शराब की लत और घरेलू हिंसा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मां, पत्नी, बहन और दोनों बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी पर कई खुलासे,शादियों में महिलाओं की फोटो खींच AI से बनाता था अश्लील वीडियो…

    July 10, 2026

    पीडब्लूडी में यूडीसी के पद पर तैनात बेटे ने मां की हत्या कर बहन को लगाया फोन…

    July 10, 2026

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.