Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»सर्दियों में पैरों की देखभाल क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें कारण और उपाय
    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में पैरों की देखभाल क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानें कारण और उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों में ठंडी हवा और फर्श की ठंडक सीधे शरीर के अंदर तक पहुंचती है और सबसे ज्यादा असर पैरों पर पड़ता है.ऐसे में अगर पैरों को गर्म और साफ नहीं रखा जाए तो नींद में परेशानी, पैरों की जकड़न, ऐंठन और दर्द जैसी समस्याएं सामने आती हैं.आयुर्वेद के अनुसार, पैरों में लगभग 72,000 नाड़ियां होती हैं, जो शरीर के बाकी अंगों और मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं.इस वजह से पैरों की ठंडक सिर्फ पैरों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरी बॉडी और मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है. सर्दियों में ठंड, रुखापन और भारीपन वात दोष को बढ़ाते हैं.जब वात असंतुलित होता है तो नसों में जकड़न, शरीर में थकान, नींद की कमी और कभी-कभी पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं, इसलिए पैरों को गर्म और रिलैक्स रखना आयुर्वेद में बहुत महत्व रखता है.

    घर पर एक आसान उपाय यह है कि रात को सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी में 5-10 मिनट तक डालें.इसमें चाहें तो सेंधा नमक या तिल/सरसों का तेल डाल सकते हैं.इससे नसों को गर्माहट मिलती है, रक्त संचार बढ़ता है, और शरीर और मन दोनों ही शांत हो जाते हैं.

    पैर धोने के बाद हल्का तेल या घी लगाना भी फायदेमंद होता है.यह न सिर्फ एड़ियों को फटने से बचाता है, बल्कि पैरों की त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है.अगर बहुत ज्यादा थकान या तनाव है तो पानी में 1-2 बूंद नीलगिरी या लैवेंडर का तेल डालें. इसकी खुशबू सीधे मस्तिष्क के लिम्बिक सिस्टम पर असर डालती है और मानसिक तनाव कम कर देती है.नियमित रूप से ऐसा करने से नींद जल्दी आती है, दिनभर की थकान कम होती है और सर्दियों में पैरों की ठंडक से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर रहती हैं.

    पैरों की देखभाल सिर्फ शरीर को गर्म रखने के लिए नहीं, बल्कि नींद, मानसिक शांति और पूरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है.छोटे-छोटे कदम जैसे गुनगुना पानी, हल्का तेल और सूती मोजे पहनना आपकी रातों को आरामदायक बना सकते हैं और सर्दियों में शरीर और मन दोनों को मजबूत रखते हैं.

    (Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.