Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»बच्चों की यह पहली सर्दी -नवजात शिशु के लिए ज़रूरी खरीदें ये सामान
    लाइफस्टाइल

    बच्चों की यह पहली सर्दी -नवजात शिशु के लिए ज़रूरी खरीदें ये सामान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों का मौसम जहां बड़ों के लिए आरामदायक होता है, वहीं नवजात शिशु के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है. खासकर जिन बच्चों की यह पहली सर्दी है, उनके लिए सही कपड़े और जरूरी सामान होना बहुत जरूरी है. ठंड, सूखी हवा और तापमान में बदलाव से बच्चे को सर्दी-जुकाम, खांसी और स्किन ड्रायनेस की समस्या हो सकती है. इसलिए पहले से तैयारी करना समझदारी है.

    बेबी रॉम्पर या वन पीस
    यह बच्चे को पूरी तरह कवर रखता है. ऊपर से स्वेटर पहनाने पर भी बच्चा सुरक्षित रहता है. 3-4 सेट जरूर खरीदकर रखें.

    कॉटन कैप, मिटन्स और सॉक्स
    सिर, हाथ और पैर ढके रहेंगे तो बच्चा ठंड से बचेगा और सर्दी-जुकाम का खतरा कम होगा इसके लिए आप कॉटन कैप, मिटन्स और सॉक्स जरूर ऐड करें.

    बिब्स (Bibs)
    दूध पीते समय कपड़े गीले नहीं होंगे, जिससे बच्चे के सीने पर ठंड नहीं लगेगी.

    सॉफ्ट ब्लैंकेट (बिना रोए वाला)
    फर या रेशेदार ब्लैंकेट न लें, क्योंकि रेशा बच्चे के मुंह या नाक में जा सकता है. बाहर ले जाने के लिए एक अलग ब्लैंकेट रखें और घर के लिए अलग.

    स्लीपिंग बैग (2 महीने से छोटे बच्चे के लिए)
    इससे बच्चा रात में अच्छे से ढका रहता है और कंबल हटने का डर नहीं रहता और मम्मी-पापा  को भी बार-बार चेक नहीं करना पड़ता.

    मालिश के लिए सही तेल
    सर्दियों में बादाम रोगन, ऑलिव ऑयल या तिल के तेल से मालिश करें, इससे शरीर गर्म रहता है.

    फ्लोर मैट (3 महीने से बड़े बच्चे के लिए)
    जमीन की ठंड से बचाव होगा और बच्चा आराम से खेल सकेगा.

    स्टीमर और ऑयल रूम हीटर
    स्टीमर सर्दी-खांसी में मदद करता है. बहुत ठंड वाले इलाकों में ऑयल हीटर भी उपयोगी है.

    अच्छा मॉइस्चराइज़र
    नहाने के बाद लगाने से बच्चे की स्किन ड्राई नहीं होगी.

    थोड़ी सी तैयारी से आप अपने बच्चे की पहली सर्दी को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं. सही सामान होने से माता-पिता भी टेंशन-फ्री रहते हैं और बच्चा भी खुश रहता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.