Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हैवानियत, सबूत मिटाने के लिए लगा दी कमरे में आग…
    क्राइम

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हैवानियत, सबूत मिटाने के लिए लगा दी कमरे में आग…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु के राममूर्ति नगर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासे हुए है. शुरुआती तौर पर कहां जा रहा था कि महिला की मौत आग लगने से हुई है. लेकिन से सच नहीं है. इस मामले में मृतका के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में एक ऐसी खौफनाक साजिश को अंजाम देने की बात कबूल की है जिसे सुनकर इलाके के लोग दंग हैं.

    अग्निकांड में शर्मिला की संदिग्ध मौत

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्नल कुरई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोडगु जिले के विराजपेट का निवासी है और बेंगलुरु में पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था. इस घटनाक्रम की शुरुआत 3 जनवरी, 2026 की रात को हुई, शुरूआती तौर पर यह कहा गया कि राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुब्रमण्य लेआउट में रहने वाली शर्मिला डी.के. के घर में अचानक आग लग गई थी. इस अग्निकांड में शर्मिला की संदिग्ध मौत हो गई थी.

    जब पुलिस को हुआ संदेह

    अगले दिन, 4 जनवरी को शिकायतकर्ता रोहित के. ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. शुरुआत में पुलिस ने इसे दुर्घटना मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194(3)(iv) के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था. हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ और मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों तथा फॉरेंसिक जांच का सहारा लिया गया.

    उस रात महिला के साथ क्या हुआ?

    जांच के दौरान ही पुलिस का शक पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले कर्नल कुरई पर गहराया. जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि 3 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे वह यौन उत्पीड़न के इरादे से स्लाइडिंग खिड़की के रास्ते शर्मिला के घर में घुसा था. जब महिला ने इसका विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उनका मुंह और नाक जोर से दबा दिया. फिर पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी.

    अपनी पहचान छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने एक खौफनाक योजना बनाई. उसने पीड़िता के कपड़े और घर का अन्य सामान बेडरूम के गद्दे पर रखा और उसमें आग लगा दी, ताकि यह पूरी घटना एक आकस्मिक अग्निकांड जैसी लगे. भागते समय वह पीड़िता का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 64(2) (बलात्कार), 66 और 238 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.