Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कोहनी और मुक्के मार ले ली जान, रात भर गर्लफ्रेंड की लाश के बगल में सोता रहा बॉयफ्रेंड
    क्राइम

    कोहनी और मुक्के मार ले ली जान, रात भर गर्लफ्रेंड की लाश के बगल में सोता रहा बॉयफ्रेंड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद: होटल में मिले आरती (35) के शव के मामले में आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह आरती के साथ पटेलनगर स्थित होटल में गया था जहां शनिवार रात उन्होंने शराब पी। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। आरती ने उसको थप्पड़ मारा और चेहरे पर नोंच दिया था तो उसने उसकी पसलियों में कोहनी और घूसे मारे, जिससे मौत हो गई।

    एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रवीण कुमार सेवानगर नंदग्राम का रहने वाला है। वह सफाई कर्मी है। पूछताछ में उसने बताया कि आरती की शादी सेवानगर नंदग्राम में उसके मोहल्ले में ही रहने वाले रोहित से हुई थी। तीन साल पहले उसकी दोस्ती आरती से हई थी और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। करीब दो साल पहले रोहित की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अक्‍सर आरती से मिलता था।


    दोनों ने होटल के कमरे में पी शराब

    आरोपी ने बताया कि 10 जनवरी की रात वह आरती के साथ होटल में रुका। वहां दोनों ने शराब पी। इसी बीच कहासुनी हो गई तो इस पर आरती ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने भी कोहनी और मुक्के मारे तो आरती ने उसके चेहरा नोंच लिया। ऐसे में उसने फिर आरती की पसलियों पर मुक्के और कोहनियों से कई वार किए। यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास की है। उसने उसे हिलाकर देखा लेकिन वह नहीं उठी और उसकी मौत हो गई।


    होटल वालों ने पूछा तो घबरा गया प्रवीण

    हत्या के बाद प्रवीण रात भर आरती के शव के पास सोया। पूछताछ में उसने बताया कि रविवार सुबह आंख खुली तो होटल से जाने लगा। वह कुछ घबराया हुआ भी था। इस पर होटल वालों ने कारण पूछा। इससे वह और घबरा गया। इसके बाद होटल वालों ने उसे रोका और गेट बंद कर दिया। तब उसने झूठ बोला कि पता नही मेरी महिला मित्र को क्या हो गया है, वह उठ नहीं रही है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुमराह करने का भी प्रयास किया था। सख्ती बरतने पर आरोपी ने सारी सच्चाई बता दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.